अजब-गजब! 15 साल की लड़की के पीछे पड़ गया सांप, 3 महीने में 7 बार डंसा, ये मामला जान चकरा जाएगा दिमाग

महाराष्ट्र के जालना जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 15 साल की एक लड़की को सिर्फ तीन महीने में सात बार जहरीले सांप ने काटा.

15-year-old girl Pooja Rathod was bitten by a snake seven times in three months in Jalna
Image Source: Social Media

महाराष्ट्र के जालना जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 15 साल की एक लड़की को सिर्फ तीन महीने में सात बार जहरीले सांप ने काटा. इस अजीब और डरावनी घटना ने न सिर्फ उस लड़की के परिवार, बल्कि पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है. पूजा कृष्णा राठौड़ नाम की यह किशोरी जालना के कुक्कुडगांव की निवासी है, और उसकी यह कहानी किसी रहस्य से कम नहीं लगती.

पहली बार सांप ने काटा

यह सब तब शुरू हुआ जब पूजा को पहली बार सांप ने उसके घर के पास काटा. इलाज के बाद पूजा की हालत तो ठीक हो गई, लेकिन उसके बाद जैसे सांपों का आतंक उसका पीछा करने लगा. मात्र तीन महीने के भीतर सात बार सांप के काटने की घटनाएं सामने आईं, जिससे उसके परिवार और आसपास के लोग हैरान थे.

डर और घबराहट का माहौल

इन घटनाओं के बाद पूजा के माता-पिता ने डर के मारे उसे अपने मामा के गांव भेज दिया, ताकि वह कुछ समय शांति से रह सके. लेकिन जैसे ही पूजा वहां पहुंची, दो बार फिर सांप ने उसे डंस लिया. सात बार सांप के काटने के बावजूद उसकी जान बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है.

मानसिक स्थिति पर असर

हालांकि, पूजा का शरीर भले ही ठीक हो गया हो, पर इस घटनाक्रम का असर अब उसकी मानसिक स्थिति पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. पूजा अब हमेशा डर में रहती है, क्योंकि उसे कभी यह नहीं पता होता कि अगली बार कब और कहां कोई सांप उसे काट लेगा.

इलाज की भारी लागत

पूजा के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है. उसके माता-पिता दोनों ही कृषि मजदूर हैं, और उनके पास एक एकड़ ज़मीन और दो कमरों का छोटा सा घर है. लगातार अस्पताल के चक्कर, इलाज और दवाइयों पर अब तक लगभग 5 लाख रुपये का कर्ज चढ़ चुका है. गांववालों ने थोड़ी मदद भी की, लेकिन परिवार के सामने बढ़ते हुए खर्च और कर्ज की चिंता लगातार बढ़ रही है.

पूजा के पिता, कृष्णा राठौड़ का कहना है, "हम मजदूर लोग हैं, इलाज के लिए कर्ज लेना पड़ा. अब सबसे बड़ी चिंता यही है कि इतना बड़ा कर्ज कैसे चुकाएं." इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है, और लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. हालांकि, इस रहस्यमयी घटना का कोई ठोस कारण अब तक सामने नहीं आया है, और लोग इसे एक अजीब संयोग मानते हैं.

ये भी पढ़ें: रक्षा क्षमताओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर... नागपुर में एम्युनिशन फैक्ट्री का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन