UP 20 IPS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस फेरबदल में प्रमुख रूप से प्रयागराज जोन के एडीजी और लखनऊ कमिश्नरेट के जेसीपी को हटाया गया है. इसके साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं. इस कदम के पीछे सरकार का उद्देश्य राज्य में पुलिस प्रशासन को और प्रभावी बनाना है.
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत, पीटीएस जालौन में लंबे समय से तैनात रहे ज्योति नारायण को अब प्रयागराज का एडीजी जोन नियुक्त किया गया है. वहीं लखनऊ रेंज की कमान अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईपीएस अधिकारी किरण एस को सौंप दी गई है. इसके अलावा प्रयागराज में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एडिशनल सीपी) के रूप में विजय ढुल की तैनाती की गई है.
किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
ये भी पढ़ें: योगी सरकार का वाराणसी को बड़ा तोहफा, 500 बेड वाले मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का होगा निर्माण