तेलंगाना में बस-डंपर की टक्कर में 20 लोगों की मौत, कई घायल, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

सोमवार सुबह तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हैदराबाद बीजापुर नेशनल हाईवे पर एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें टीआरटीसी (TRTC) बस और गिट्टी से भरे डंपर के बीच टकराव में 20 लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 अना घायल हो गए.

20 people died in bus-dumper collision in Telangana
प्रतिकात्मक तस्वीर/ ANI

रंगारेड्डी: सोमवार सुबह तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हैदराबाद बीजापुर नेशनल हाईवे पर एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें टीआरटीसी (TRTC) बस और गिट्टी से भरे डंपर के बीच टकराव में 20 लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 अना घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से तीन की स्थिति गंभीर है और उन्हें तुरंत हैदराबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

स्थानीय मीडिया और eyewitness की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा चेवेल्ला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के खानपुर गेट के पारा हुआ. बरा संदूर से हैदराबाद की ओर जा रहीं थी और उसमें 70 से अधिक यात्री सवार थे. इनमें ज्यादातर कॉलेज छात्र थे, जो रविवार की छुट्टी के बाद अपने-अपने कॉलेज लोट रहे थे.

कैसे हुआ यह हादसा?

पुलिस ने बताया कि डंपर गलत दिशा में हाईवे पर आ रहा था. और इसी कारण उसने बस की जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि बस गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद डपर पर सदी गिट्टी बस के अंदर यात्रियों पर गिर गई.

बस स्टाफ और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर करीब 15 यात्रियों को बचाया. इसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने घटनास्थत पर पहुंचकर जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से घायलों और गिट्टी में दबे तोगों को निकाता. घायलों को पास के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है.

सरकार और अधिकारियों की प्रतिक्रिया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने बताया कि रेड्डी ने चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी को घायल यात्रियों को हैदराबाद लाने और उन्हें बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आदेश दिया है.

साथ ही सरकार ने यात्रियों और उनके परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है 9912919545 और 9440854433, ताकि दुर्घटना में घायत या मृतकों के संबंध में जानकारी दी जा सके.

हाईवे पर स्थिति और यातायात अवरोध

हैदराबाद-बीजापुर नेशनत हाईवे पर इस हादसे के कारण भारी यातायात जाम लग गया. चेवेल्ला से विकराबाद रूरूट पर आने-जाने वाले वाहनों को रोकना पड़ा, जिससे पात्रियों की भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर पातापात को नियंत्रित करने और मार्ग को डायवर्ट करने के प्रयास तेज कर दिए हैं.

हादसे की सबसे दुखद बात यह है कि मृतकों में ज्यादातर कॉलेज के छात्र है. जो राप्ताहांत की छुट्टियों के बाद अपने कॉलेज लौट रहे थे. स्थानीय निवासियों और छात्रों के परिवारों ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी सेना की लगी बोली, गाजा में सैनिक भेजने के लिए मांगे हर जवान 10 हजार डॉलर, बिक गए मुनीर?