ICC On Afghan- PAK Clash: जिस उम्र में युवा क्रिकेटर देश के लिए खेलने का सपना देखते हैं, उसी उम्र में अफगानिस्तान के तीन होनहार खिलाड़ियों की ज़िंदगी एक बम धमाके में खत्म हो गई. शुक्रवार की रात पक्तिका प्रांत में हुए पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक ने खेल जगत को हिला दिया है. इस हमले में अफगान क्लब के तीन क्रिकेटर्स - कबीर आगा, सिबगतुल्लाह और हारून की जान चली गई.
घटना के बाद खेल सिर्फ एक मुकाबला नहीं रहा, बल्कि एक राजनीतिक तनाव का शिकार बन गया, जिसमें मासूम खिलाड़ियों की जान गई और क्रिकेट को एक बार फिर सियासत की आग ने झुलसाया.
Deeply saddened by the loss of three young Afghan cricketers, Kabeer Agha, Sibghatullah, and Haroon, whose dreams were cut short by a senseless act of violence. The loss of such promising talent is a tragedy not just for Afghanistan but for the entire cricketing world. We stand…
— Jay Shah (@JayShah) October 18, 2025
ICC और BCCI ने की निंदा, पाकिस्तान पर गहराया दबाव
इस दुखद घटना पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरपर्सन जय शाह ने अफसोस जाहिर करते हुए लिखा कि यह क्रिकेट के लिए एक त्रासदी है. उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों के सपने बिना किसी वजह के खत्म कर दिए गए. वहीं BCCI ने इस हमले को 'कायराना' करार देते हुए कड़ी निंदा की है. बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि BCCI इस कठिन समय में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और मृतकों के परिवारों के साथ खड़ा है.
अफगानिस्तान का बड़ा फैसला, पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगा
हमले के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर में होने वाली टी20 सीरीज से हटने का ऐलान किया है. यह सीरीज पाकिस्तान में होनी थी, लेकिन अब इसके आयोजन पर भी सवाल उठ गया है. अफगानिस्तान के इस रुख के बाद ICC और एशियन क्रिकेट काउंसिल पर दबाव है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लें.
क्या पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर लगेगा बैन?
भारत और अफगानिस्तान दोनों देशों की ओर से पाकिस्तान की आलोचना के बाद अब ICC की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं. क्या जय शाह पाकिस्तान पर कोई कड़ा कदम उठाएंगे? क्या पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कुछ समय के लिए बाहर किया जा सकता है? इस पर फैसला आने वाले दिनों में तय करेगा कि खेल और इंसानियत में कौन ऊपर है.
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, प्यार और शादी... फिर पत्नी पर हुआ शक, पति ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट