3I ATLAS Signal: अंतरिक्ष की गहराइयों से आई एक रहस्यमयी आवाज़ ने दुनिया भर के वैज्ञानिकों की नींद उड़ा दी है. नाम है 3I/ATLAS, एक इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट, यानी ऐसा पिंड जो हमारे सौरमंडल से बाहर से आया है. अब तक इसे बस एक तेज़ी से गुजरते अंतरिक्षीय यात्री के रूप में देखा जा रहा था. लेकिन अब यह संकेतों की भाषा में कुछ कहता हुआ प्रतीत हो रहा है.
वैज्ञानिकों ने बताया कि 3I/ATLAS से 1420 मेगाहर्ट्ज़ (MHz) की फ्रीक्वेंसी पर एक बेहद स्थिर रेडियो सिग्नल दर्ज हुआ है. यह वही फ्रीक्वेंसी है जिसे SETI (Search for Extraterrestrial Intelligence) प्रोजेक्ट में “हाइड्रोजन लाइन” कहा जाता है, वह चैनल, जिस पर वैज्ञानिक किसी बाहरी सभ्यता के संदेश की उम्मीद करते हैं.
सिग्नल में एक रहस्यमयी पैटर्न मिला. 8, 13, 8, 5, 13, 8, यह क्रम Fibonacci सीक्वेंस से मेल खाता है, वह गणितीय पैटर्न जो प्रकृति में हर जगह दिखाई देता है, सूरजमुखी के बीजों से लेकर समुद्री सीपियों और यहां तक कि मानव DNA तक.
“Observe. Prepare. Understand. The Gate Awaits.”
जब इस सिग्नल को डिकोड किया गया, तो जो शब्द सामने आए उन्होंने सभी को स्तब्ध कर दिया. उस संदेश में कहा गया, “Observe. Prepare. Understand. The Gate Awaits.” यानी देखो, तैयार रहो, समझो... द्वार इंतज़ार कर रहा है.
वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सिग्नल कई स्थानों पर एक साथ, करीब 15,000 किलोमीटर के दायरे में रिकॉर्ड हुआ. इससे यह संभावना लगभग खत्म हो जाती है कि यह किसी तकनीकी गलती या सैटेलाइट नॉइज़ का नतीजा हो. अगर इसकी पुष्टि हो जाती है, तो यह मानव इतिहास में पहली बार होगा. जब हमें किसी दूसरे तारे की दिशा से जानबूझकर भेजा गया संदेश मिला है.
Fibonacci लय में झिलमिलाहट
फिल्ममेकर और शोधकर्ता डेविड सेरेडा ने 13 अक्टूबर 2025 को 3I/ATLAS से निकलती असामान्य रोशनी की तरंगें देखीं. उनका दावा है कि यह रोशनी भी उसी Fibonacci लय में झिलमिला रही थी. दिलचस्प बात है कि यही तारीख थी “Miracle of the Sun” की 108वीं वर्षगांठ, वह घटना जो 1917 में पुर्तगाल के फातिमा में हुई थी.
क्या यह किसी बुद्धिमान सभ्यता का संदेश है?
अब सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ एक कॉस्मिक इत्तेफाक है, या किसी बुद्धिमान सभ्यता का जानबूझकर भेजा गया संकेत? Fibonacci सीक्वेंस प्रकृति की भाषा है, और इसका दोहराया जाना, सिग्नल की स्थिरता, और “Gate Awaits” जैसा संदेश, इन सबने वैज्ञानिक समुदाय को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
3I/ATLAS: कौन है यह ‘इंटरस्टेलर यात्री’?
ATLAS टेलिस्कोप सिस्टम (हवाई) ने जुलाई 2025 में इस ऑब्जेक्ट को सबसे पहले देखा था. इसकी गति बेहद तेज़ है और यह हाइपरबोलिक ऑर्बिट में चल रहा है, यानी यह सूरज के गुरुत्वाकर्षण से बंधा नहीं है. यह हमारे सौरमंडल से बस गुजरने वाला यात्री है, जो शायद किसी दूरस्थ तारे की प्रणाली से निकला है.
प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक मिचियो काकू ने इसे “एक रहस्यमयी इंटरस्टेलर मेहमान” कहा, जो किसी अन्य ग्रह प्रणाली से उछलकर हमारी ओर आया है और अब हमें कुछ कहकर जा रहा है.
अभी रहस्य बरकरार है... लेकिन सवाल खुला है
फिलहाल वैज्ञानिक इस सिग्नल के हर पहलू की जांच कर रहे हैं. कई बार अंतरिक्षीय रेडियो तरंगें, सैटेलाइट रिफ्लेक्शन या उपकरणों की सूक्ष्म त्रुटियां, ऐसे पैटर्न बना सकती हैं. लेकिन इस बार का मामला अलग लग रहा है, इतना सटीक, इतना गणितीय और इतना उद्देश्यपूर्ण कि इसे नज़रअंदाज़ करना असंभव है.
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम, तालिबान ने ISIS आतंकी को पकड़ा; किए बड़े खुलासे