Chhattisgarh : बीजापुर में नक्सलियों का सरेंडर, 9 महिला समेत 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर

51 Naxalites including 9 women surrender in Bijapur

Naxalite Surrender In Bijapur: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बड़ी और सकारात्मक खबर आई है. बुधवार को सुरक्षा बलों को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी कामयाबी मिली, जब 51 माओवादी कैडरों ने अपने हथियार डालकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया. इनमें 42 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं. आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर पहले कुल 66 लाख रुपये का इनाम घोषित था. वहीं, इसी दिन कांकेर जिले में भी 21 नक्सलियों ने सरेंडर कर सुरक्षा बलों को सफलता दिलाई.