न्यूयॉर्क में 6 अगस्त RANA डे घोषित, मेयर एरिक एडम्स ने राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका के सम्मान में की घोषणा

राजस्थान की मिट्टी से जुड़े भारतीय मूल के प्रवासियों की मेहनत और सांस्कृतिक समर्पण को मान्यता देते हुए न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने इस दिन को आधिकारिक रूप से "राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA) डे" के रूप में घोषित किया.

6 August declared as RANA Day in New York
Image Source: Social Media

न्यूयॉर्क शहर के इतिहास में 6 अगस्त 2025 का दिन एक अनोखी पहचान के साथ दर्ज हो गया है. राजस्थान की मिट्टी से जुड़े भारतीय मूल के प्रवासियों की मेहनत और सांस्कृतिक समर्पण को मान्यता देते हुए न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने इस दिन को आधिकारिक रूप से "राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA) डे" के रूप में घोषित किया.

6 अगस्त की सुबह न्यूयॉर्क सिटी हॉल ने एक भव्य और भावुक क्षण का साक्षी बना. सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक आयोजित इस विशेष उद्घोषणा समारोह में स्वयं मेयर एरिक एडम्स ने हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने RANA के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक योगदानों की सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया. इस समारोह की विशेष बात यह रही कि न्यूयॉर्क शहर के मेयर श्री एरिक एडम्स स्वयं इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बने. उनके द्वारा हस्ताक्षरित उद्घोषणा को RANA अध्यक्ष श्री प्रेम भंडारी और उनकी पत्नी डॉ. रेखा भंडारी को NYC मेयर ऑफिस फॉर इंटरनेशनल अफेयर्स की कमिश्नर Aissata Camara द्वारा औपचारिक रूप से प्रदान किया गया.

इस गर्व के क्षण पर RANA अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने कहा, "मेयर एडम्स ने जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ हमें यह मान्यता दी है, वह 20 लाख प्रवासी राजस्थानीयों ही नहीं, बल्कि विश्व भर के 10 करोड़ राजस्थानी समाज और प्रवासी भारतीयों के लिए गौरव का विषय है. यह दिन हमें हमारी संस्कृति, पहचान और एकता की ताकत का एहसास कराता है."

उन्होंने कहा कि “मेयर एरिक एडम्स ने जिस आत्मीयता से RANA समूह के बीच आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, उससे न केवल विश्व भर मे फैले 20 लाख प्रवासी राजस्थानीयों, बल्कि 10 करोड़ वैश्विक राजस्थानी समाज का मान बढ़ाया. उनका यह सम्मान RANA ही नहीं, बल्कि संपूर्ण प्रवासी भारतीय समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है.” वहीं राना डे घोषित करवाने मे मत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डिप्टी कमिश्नर दिलीप चोहान ने कहा ये सिर्फ राना का ही सेलिब्रेशन नहीं हे बल्कि 85 लाख न्यू यॉर्क सिटी मे रहने वाले लोगों का भी है.

इस उपलब्धि के पीछे एक अहम भूमिका निभाई डिप्टी कमिश्नर दिलीप चौहान ने, जिन्होंने इस अवसर को वास्तविकता में बदलने के लिए लगातार कार्य किया. उन्होंने कहा, "यह RANA का ही नहीं, बल्कि पूरे न्यूयॉर्क शहर – यहां रहने वाले 85 लाख लोगों का जश्न है. यह हमारे साझा मूल्यों, विविधता और समावेशिता का प्रतीक है."

RANA के 25 गौरवशाली वर्षों का उत्सव

इस वर्ष, राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA) अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर चुका है. यह सिल्वर जुबली वर्ष RANA के लिए सांस्कृतिक गौरव, सेवा भावना और वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक बन गया है. RANA का वास्तविक प्रभाव 2003 में हुए पहले ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के बाद आरंभ हुआ, जिसका आयोजन संस्थापक एवं तत्कालीन अध्यक्ष श्री के.के. मेहता के नेतृत्व में हुआ. इस सम्मेलन ने प्रवासी राजस्थानीयों में एकता और आत्मगौरव की भावना को प्रज्वलित किया.

आपको बता दें कि RANA अब तक न्यूयॉर्क में चार अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है.

  • 2006 – स्व. डॉ. अजय लोढ़ा
  • 2010 – स्व. राजीव गर्ग
  • 2014 – डॉ. नरेंद्र हडपावत 

इन सम्मेलनों में विश्वभर के राजनीतिक, सामाजिक और पेशेवर हस्तियों ने भाग लिया, और सभी आयोजनों में डॉ. समीन शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

RANA की पहली सेवा परियोजना 2003 में BITS पिलानी के साथ साझेदारी में आरंभ हुई, जिसमें वर्षा जल संचयन के लिए विश्व बैंक से 2 लाख डॉलर का अनुदान प्राप्त हुआ , जो प्रवासी भारतीयों द्वारा किया गया एक ऐतिहासिक कार्य था. RANA का ध्येय केवल सांस्कृतिक संरक्षण नहीं, बल्कि सेवा, शिक्षा, स्वास्थ और एकजुटता के माध्यम से राजस्थानी विरासत को नई पीढ़ियो तक पहुँचाना है. जैसे-जैसे RANA अपनी 25 वर्षों की यात्रा का उत्सव मना रहा है, हम अपने संस्थापकों, मार्गदर्शकों और सेवाभावी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हैं. हम सभी मिलकर एक सशक्त, सेवाभावी, और एकजुट वैश्विक राजस्थानी समाज की ओर निरंतर अग्रसर हैं. 

कार्यक्रम में इन लोगों ने की शिरकत

समारोह में अन्य विशिष्ट अतिथियों में NYC इंटरनेशनल अफेयर्स के उप-आयुक्त दिलीप चौहान, NYC मेयर ऑफिस में फेथ मामलों के सलाहकार एवं कार्यकारी निदेशक गिलफोर्ड मोनरोज़, RANA के संस्थापकगण, संरक्षक, पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी, निदेशक मंडल सदस्य एवं RANA से जुड़े मित्रगण शामिल रहे. 

राना सचिव रवि जारगढ़ ने बताया- आज के कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्षों में आनंद नाहर, केके मेहता, हरि दास कोटेवाला, डॉ नरेंद्र हड़पावत, डॉ अजय जैन, दशरथ दुगड सहित पूर्व अध्यक्ष राजीव गर्ग की पत्नी मीना गर्ग शामिल हुईं. इनके साथ संस्थापक सदस्य राजेश साहा, उपाध्यक्ष डॉ शरद कोठारी, कोषाध्यक्ष नीलम मोदी, एआईए की अध्यक्षा बीना कोठारी मौजूद रहे. साथ ही बृहद के अध्यक्ष अजय पटेल, एआईए के पूर्व अध्यक्ष हरीश ठक्कर और एक्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य, बोर्ड मेंबर्स उपस्थित रहे. साथ ही फिलाडेल्फिया से डॉ रवि मुरारका, न्यू जर्सी से जुगल किशोर लड्डा, शरद अग्रवाल भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के हिस्सा बने.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर CM भजनलाल का महिलाओं को बड़ा तोहफा, दो दिन तक राजस्थान रोडवेज में कर सकेंगी फ्री यात्रा