छत्तीसगढ़ पुलिस को नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी मिली है. राज्य के गरियाबंद, धमतरी और नुआपाड़ा जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान (Anti-Naxal Operation) के दौरान उदंती एरिया कमेटी से जुड़े 7 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इनमें दो शीर्ष नक्सली कमांडर भी शामिल हैं, जिन पर कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज थे.