सिक्किम घूमने गए लड़के को मिला बेशकीमती कीड़ा, एक की कीमत में आ जाएगी लग्जरी कार, देखें वीडियो

Viral Video: सिक्किम घूमते समय एक शख्स को वहां एक कीड़ा नजर आया, जिसे उसने पहले तो एक आम बीटल समझ लिया. लेकिन जैसे ही वहां के एक स्थानीय शख्स ने उसकी जानकारी सही की, वह पूरी तरह से हैरान रह गया.

a-boy-who-went-to-visit-sikkim-found-most expensive insect
Image Source: Social Media

Viral Video: सिक्किम घूमते समय एक शख्स को वहां एक कीड़ा नजर आया, जिसे उसने पहले तो एक आम बीटल समझ लिया. लेकिन जैसे ही वहां के एक स्थानीय शख्स ने उसकी जानकारी सही की, वह पूरी तरह से हैरान रह गया. यह कीड़ा जिसे स्टैग बीटल कहा जाता है, आम कीड़े की तरह नहीं है. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और लोग इसे देखकर आश्चर्यचकित हैं.

क्या है स्टैग बीटल?

वीडियो में देखा गया कि वह शख्स कहता है, "मैं सिक्किम घूम रहा था और अचानक मेरी नजर एक कीड़े पर पड़ी. मैंने सोचा कि ये तो बीटल है, लेकिन तभी एक लोकल शख्स ने बताया कि यह सामान्य बीटल नहीं है, यह है स्टैग बीटल." शख्स के मुताबिक, स्टैग बीटल की कीमत गूगल करने पर जो जानकारी सामने आई, वह काफी चौंकाने वाली थी. गूगल पर पता चला कि इसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये हो सकती है.

स्टैग बीटल की कीमत पर उभरे सवाल

वीडियो में यह शख्स अपने अनुभव को साझा करते हुए कहता है, "गूगल करने पर पता चला कि स्टैग बीटल की कीमत 75 लाख रुपये है, और यह कीड़ा वास्तव में बेहद दुर्लभ है." स्टैग बीटल एक प्रकार का भृंग है जिसे 'हिरण भृंग' भी कहा जाता है. इस कीड़े को संसार के सबसे महंगे कीड़ों में से एक माना जाता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोग इस कीड़े के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उत्सुक हो गए.

क्या वजह है इसकी कीमत इतनी अधिक?

इस कीड़े की कीमत इतनी अधिक क्यों है? इसका जवाब कुछ हद तक लोगों के विश्वास से जुड़ा हुआ है. कुछ लोग मानते हैं कि स्टैग बीटल को पालने से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. इसे एक शुभ संकेत या लक का प्रतीक माना जाता है. इसी कारण, इसे खास मानते हुए लोग इसके लिए बड़ी रकम अदा करने को तैयार रहते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Monkey Magic (@monkeyxmagic)

वीडियो का सोशल मीडिया पर प्रभाव

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर "monkeyxmagic" नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया, और अब तक इस वीडियो को 58 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो में इस शख्स ने लोगों को स्टैग बीटल की कीमत के बारे में जानने के लिए गूगल करने का भी सुझाव दिया. इस वीडियो ने लोगों को न सिर्फ इस कीड़े के बारे में बताया, बल्कि इसके मूल्य और दुर्लभता को लेकर भी जागरूक किया.

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है. भारत 24 किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें: बेखौफ शख्स ने हाथ में पकड़ा 18 फीट लंबा किंग कोबरा, अजब-गजब नजारा देख हक्के-बक्के रह गए लोग