Diwali 2025: रामनगरी में आज 26 लाख दीपों का रिकॉर्ड, Ayodhya में रंगारंग कार्यक्रम

A record of lamps will be made today in Ayodhya

अयोध्या नगरी एक बार फिर रौशनी के महासंगम की साक्षी बनने को तैयार है. राम भक्त रामलला के मंदिर में दीपोत्सव के मौके पर दीपक भी प्रचलित कर सकेंगे, तो इसके साथ ही मंदिर के पत्थरों को तेल के दाग से सुरक्षित रखने के लिए विशेष दीपक तैयार कराए गए हैं.

राम मंदिर ट्रस्ट तैयारियों मे जुटा है. भव्य दीपोत्सव के लिए राम मंदिर के परिसर में एक लाख दीपक जलाए जाएंगे इनमें से 51,000 मोम के दीपक, रामलला के महल को आलोकित करेंगे रामलला के गर्भगृह से लेकर मंदिर के परकोटे तक, चारों दिशाओं में सजावटें की जाएगी.