Aaj Ka Rashifal: ग्रहण योग के बीच बन रहे 3 राजयोग, जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

Aaj Ka Rashifal 6 June 2026: शनिवार, 6 जून को ग्रहों की चाल कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत दे रही है. इस दिन चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और श्रवण नक्षत्र से धनिष्ठा नक्षत्र में संचरण करेंगे.

Aaj Ka Rashifal 6 June 2026 zodiac sign will get benefit and who will have to remain alert
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Aaj Ka Rashifal 6 June 2026: शनिवार, 6 जून को ग्रहों की चाल कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत दे रही है. इस दिन चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और श्रवण नक्षत्र से धनिष्ठा नक्षत्र में संचरण करेंगे. चंद्रमा और राहु की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा, जिसका प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिल सकता है.

हालांकि ग्रहण योग के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए तीन शक्तिशाली राजयोग भी सक्रिय रहेंगे. मेष राशि में मंगल के प्रभाव से रूचक राजयोग, मिथुन राशि में बुध के कारण भद्र राजयोग और कर्क राशि में गुरु की स्थिति से हंस राजयोग प्रभावी रहेगा. ऐसे में कई राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, जबकि कुछ राशियों को सोच-समझकर कदम बढ़ाने की सलाह दी गई है.

आइए जानते हैं शनिवार, 6 जून का राशिफल.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी, हालांकि शाम के बाद खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है.

भूमि, भवन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और सम्मान में वृद्धि होगी. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन गुस्से और जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए यह दिन मेहनत का अच्छा फल देने वाला रहेगा. कारोबार में लाभ की संभावना है और पुराने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. मनोरंजन, कला, साहित्य और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. साथी के साथ समय बिताने या कहीं घूमने की योजना बन सकती है. आपकी वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेंगे, जिससे लाभ के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा. रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं. यदि कहीं धन अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना भी बन रही है.

परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. बच्चों की उपलब्धियों से खुशी होगी. लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान निकल सकता है. ईश्वर की कृपा से मनचाहे कार्य पूरे होने के योग हैं.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए यह दिन आध्यात्मिक उन्नति और ज्ञान प्राप्ति का संकेत दे रहा है. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और किसी तीर्थ या धार्मिक स्थल की यात्रा भी संभव है. पढ़ाई, शोध और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिल सकती है.

मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. हालांकि दिन के दूसरे भाग में चंद्रमा और राहु की युति के कारण भावनात्मक निर्णय लेने से बचना होगा. धैर्य बनाए रखें और नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में पूरा कर लेना बेहतर रहेगा क्योंकि बाद में बाधाएं आ सकती हैं. कुछ अनियोजित खर्च परेशान कर सकते हैं.

कार्यस्थल पर ध्यान भटकने से नुकसान हो सकता है, इसलिए एक समय में एक ही काम पर फोकस करें. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद संभव है. हालांकि राजनीतिक, प्रशासनिक और कूटनीतिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है. शरीर के निचले हिस्से में दर्द या असहजता महसूस हो सकती है. कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और परिवार का सहयोग मिलेगा.

मनपसंद भोजन, उपहार या किसी सुखद समाचार से खुशी मिल सकती है. हालांकि शाम के समय मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं. वैवाहिक जीवन में संवाद बनाए रखें और अनावश्यक बहस से बचें.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए शनिवार रोमांस और भावनाओं से भरा रहेगा. प्रेम जीवन में कुछ नया और अलग करने का विचार मन में आ सकता है. जीवनसाथी या प्रियजन की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है.

हालांकि पारिवारिक रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा क्योंकि कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं. खर्चों में बढ़ोतरी संभव है. संतान की सेहत और जरूरतों पर विशेष ध्यान दें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों को सलाह है कि महत्वपूर्ण काम दिन के पहले भाग में ही पूरे कर लें. दिन के दूसरे हिस्से में मन भ्रम और दुविधा में रह सकता है. यात्रा के योग बन रहे हैं.

भाइयों और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा. तकनीक, मशीनरी और इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. खानपान में लापरवाही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दे सकती है, इसलिए संयम बरतें.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मामलों में सावधानी जरूरी होगी. आर्थिक पक्ष पर खर्च का दबाव बना रह सकता है. अचानक किसी नए कार्य की शुरुआत करने का विचार मन में आ सकता है.

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और सामाजिक दायरे में भी मददगार लोग साथ खड़े नजर आएंगे. मानसिक एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है. धार्मिक गतिविधियों में रुचि कुछ कम हो सकती है.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए दिन संतोषजनक रहेगा. चंद्रमा का प्रभाव मन को प्रसन्न रखेगा और गुरु की दृष्टि से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी. धर्म, अध्यात्म और ज्ञान से जुड़े विषयों में रुचि बढ़ेगी. व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में स्थिरता बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और परिवार का वातावरण भी सुखद रहेगा. ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने की संभावना है.

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी नुकसानदायक साबित हो सकती है.

कुछ करीबी लोगों का व्यवहार उम्मीद के विपरीत लग सकता है. प्रेम संबंधों में स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. तकनीकी और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है.

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए दिन संयम और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. नए कार्य शुरू करने के बजाय चल रहे कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देना बेहतर रहेगा.

पुरानी समस्याएं फिर सामने आ सकती हैं, लेकिन समझदारी से उनका समाधान निकल जाएगा. आर्थिक मामलों में अचानक खर्च हो सकता है. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर विवाद की संभावना है, इसलिए शांतिपूर्वक बातचीत करें. बच्चों की प्रगति और उपलब्धियां आपको खुशी देंगी.

ये भी पढ़ें- 2060 तक सूख जाएंगे दुनिया के बड़े बांध? रिपोर्ट ने दी 2 अरब लोगों पर जल संकट की चेतावनी