दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, MCD में अलग गुट बनाने का ऐलान; 15 पार्षद पार्टी से होंगे अलग

दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में नया मोड़ सामने आया है. आम आदमी पार्टी (AAP) के 15 पार्षदों ने पार्टी से बगावत करते हुए एक नया राजनीतिक मंच बनाने की घोषणा की है.

AAP in Delhi announcement of forming separate group in MCD 15 councillors
अरविंद केजरीवाल के साथ मुकेश गोयल | Photo: X

दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में नया मोड़ सामने आया है. आम आदमी पार्टी (AAP) के 15 पार्षदों ने पार्टी से बगावत करते हुए एक नया राजनीतिक मंच बनाने की घोषणा की है. इस नए दल का नाम 'इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी' रखा गया है, जिसकी कमान संभालेंगे वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल.

क्यों उठाया यह कदम?

पार्षदों का कहना है कि 2022 में निगम चुनाव जीतकर AAP सत्ता में तो आ गई, लेकिन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नगर निगम को सही तरीके से नहीं चला पाया. पार्षदों के अनुसार, नेतृत्व और पार्षदों के बीच संवाद की भारी कमी रही, जिसकी वजह से पार्टी ने अपना जनाधार खो दिया और निगम में विपक्ष में जा बैठी.

पार्टी छोड़ने वाले पार्षदों के नाम:

  • दिनेश कुमार (वार्ड 02)
  • हिमानी जैन (वार्ड 153)
  • रुनाक्षी शर्मा (वार्ड 88)
  • उषा शर्मा (वार्ड 72)
  • अशोक पंवार (वार्ड 109)
  • राखी यादव (वार्ड 108)
  • साहिब कुमार (वार्ड 107)
  • राजेश कुमार लाडी (वार्ड 99)
  • मनीषा कालरा (वार्ड 33)
  • सुमानी अनिल (वार्ड 22)
  • अशोक कुमार पांडे (वार्ड 109)
  • मुकेश गोयल (वार्ड 15)
  • देवेंद्र कुमार (वार्ड 196)
  • हेमचंद गोयल (वार्ड 181)
  • रानी खेड़ा (वार्ड 33)

क्या है राजनीतिक पृष्ठभूमि?

हाल ही में हुए MCD मेयर चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की और राजा इकबाल सिंह नए मेयर बने. आम आदमी पार्टी ने चुनाव का बहिष्कार किया और अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा. अब AAP के भीतर से निकला यह 'थर्ड फ्रंट' भविष्य में निगम की राजनीति को किस दिशा में ले जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.

ये भी पढ़ेंः चेहरे पर पॉटी करने के 17000 रुपये? पेट खराब पर बोनस... 10-15 क्लाइंट्स को सर्विस देती है ये लड़की, लाखों की कमाई