जब क्रिकेट में ‘अभिषेक शर्मा’ की जगह पहुंच गए ‘अभिषेक बच्चन’, सोशल मीडिया पर छाया शोएब अख्तर का स्लिप ऑफ टंग!

Abhishek Bachchan Vs Shoaib Akhtar: क्रिकेट के मैदान पर गलती होना आम बात है, लेकिन जब गलती कॉमेंट्री बॉक्स में हो और उसमें नाम हो बॉलीवुड के अभिषेक बच्चन का तो फिर हेडलाइन बनना तय है!

Abhishek Bachchan replaced Abhishek Sharma in cricket Shoaib Akhtar viral on social media
Image Source: Social Media/X

Abhishek Bachchan Vs Shoaib Akhtar: क्रिकेट के मैदान पर गलती होना आम बात है, लेकिन जब गलती कॉमेंट्री बॉक्स में हो और उसमें नाम हो बॉलीवुड के अभिषेक बच्चन का तो फिर हेडलाइन बनना तय है!

दरअसल, एशिया कप के टॉक शो "गेम ऑन है" के दौरान पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले की बात कर रहे थे, तभी उन्होंने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की जगह अभिषेक बच्चन का नाम ले डाला!

क्या बोले शोएब?

शोएब अख्तर विश्लेषण कर रहे थे कि भारत की बल्लेबाज़ी कैसे कमजोर की जा सकती है. इसी बीच उन्होंने कह दिया, "अगर पाकिस्तान अभिषेक बच्चन को जल्दी आउट कर दे, तो भारत का मिडिल ऑर्डर दबाव में आ जाएगा..."

बस फिर क्या था, पैनल वाले भी हँसी नहीं रोक पाए और फौरन उन्हें सुधारते हुए कहा कि आपका मतलब अभिषेक शर्मा है, जो भारत के लिए बतौर ओपनर खेल रहे हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

अभिषेक बच्चन का मजेदार रिएक्शन

जब यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो अभिषेक बच्चन ने भी इसे हल्के-फुल्के अंदाज़ में लिया. उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, "सर, पूरे सम्मान के साथ... मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा कर पाएंगे! और मैं तो क्रिकेट खेलने में भी अच्छा नहीं हूं." उनका यह जवाब फैंस को खूब पसंद आया और कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स और रीपोस्ट मिलने लगे.

सोशल मीडिया का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस मज़ेदार चूक को लेकर तरह-तरह के मीम्स और रिएक्शन सामने आने लगे. किसी ने लिखा, "अब तो अभिषेक बच्चन को ओपनिंग में उतार दो!" तो किसी ने कहा: "अब Jaya Bachchan भी Empire से सवाल पूछेंगी, 'Why are you not giving wide?"

असली अभिषेक कौन?

ज़ाहिर है कि शोएब अख्तर का इशारा अभिषेक शर्मा की ओर था, वही युवा बल्लेबाज़ जिन्होंने एशिया कप में धमाकेदार बल्लेबाज़ी से सबका ध्यान खींचा है. वो अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं.

कब है भारत-पाकिस्तान का फाइनल?

क्रिकेट के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी, भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. दोनों देशों के फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 'जोरावर' की एंट्री से दहलेगा दुश्मन! भारतीय सेना को मिलने जा रहे हैं 350 लाइट टैंक, जानें खासियत