अभिषेक बनर्जी का "डायमंड हार्बर मॉडल" धवस्त! फलता चुनाव में BJP की प्रचंड जीत; जानें TMC को मिले कितने वोट

Falta Repoll Result: पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता विधानसभा सीट पर हुए दोबारा मतदान के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है. इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए टीएमसी और लेफ्ट दोनों को बड़ा झटका दिया है.

Abhishek Banerjee Diamond Harbor BJP massive victory in the elections votes TMC got
Image Source: Social Media

Falta Repoll Result: पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता विधानसभा सीट पर हुए दोबारा मतदान के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है. इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए टीएमसी और लेफ्ट दोनों को बड़ा झटका दिया है. चुनाव परिणाम आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिला.

देबांग्शु पांडा को मिले रिकॉर्ड वोट

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को कुल 1 लाख 49 हजार 666 वोट मिले. वहीं सीपीएम उम्मीदवार शंभु नाथ कुर्मी को 40 हजार 645 वोट हासिल हुए. इस तरह देबांग्शु पांडा ने 1 लाख 9 हजार 21 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. इतनी बड़ी जीत को पश्चिम बंगाल की राजनीति में बेहद अहम माना जा रहा है.

टीएमसी के गढ़ में बीजेपी की सेंध

फलता विधानसभा सीट लंबे समय से टीएमसी के प्रभाव वाले इलाकों में गिनी जाती रही है. राजनीतिक गलियारों में इसे ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का मजबूत गढ़ माना जाता है. ऐसे में इस सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत को राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

दोबारा मतदान पर टिकी थीं सबकी नजरें

इस सीट पर दोबारा मतदान होने के कारण पूरे राज्य की नजरें चुनाव नतीजों पर टिकी हुई थीं. मतदान के बाद से ही राजनीतिक हलकों में कड़े मुकाबले की चर्चा थी, लेकिन नतीजों में बीजेपी उम्मीदवार ने भारी बढ़त के साथ जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया.

राजनीतिक हलकों में तेज हुई चर्चा

बीजेपी नेताओं ने इस जीत को जनता का बदलाव के पक्ष में फैसला बताया है. वहीं विपक्षी दलों के लिए यह नतीजा बड़ा झटका माना जा रहा है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि फलता सीट का यह परिणाम आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बड़ा असर डाल सकता है.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर बड़ा एक्शन, शुभेंदु सरकार बनाएगी ‘होल्डिंग सेंटर’