Bihar News : Samrat Choudhary के गृहमंत्री के बनते ही एक्शन शुरू, बेगूसराय में बदमाश का एनकाउंटर

Action as soon as Samrat Choudhary becomes Home Minister

Bihar STF Encounter: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद पुलिस और प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के संकेत देना शुरू कर दिया है. गृह विभाग उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सुरक्षा तंत्र ने अपना रुख सख्त किया है. इसी के तहत शुक्रवार रात बेगूसराय में पुलिस और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय मुठभेड़ में घायल हो गया.

यह कार्रवाई साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर-शालिग्राम दियारा में हुई. इसे नई सरकार की कानून-व्यवस्था पर पहली बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में ‘संगठित अपराध’ की नई परिभाषा लागू करने और पुलिस को सख्त निर्देश देने के बाद यह पहला बड़ा ऑपरेशन है. इसे मीडिया और सुरक्षा विशेषज्ञ ‘योगी मॉडल’ से जोड़कर भी देख रहे हैं, यानी अपराधियों के खिलाफ तेज और निर्णायक कार्रवाई करने का प्रयास.