लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संसद और राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं की अनुमान समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने संसदीय अनुमान समिति की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 'भारतीय संसद की अनुमान समिति (1950-2025)' नाम की स्मारिका का विमोचन किया.