Kalki 2 Actress: साउथ सुपरस्टार प्रभास के लिए साल 2024 ने नए दरवाजे खोले. उनकी मेगा बजट फिल्म ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ ने जहां उन्हें बॉक्स ऑफिस पर फिर से स्थापित किया, वहीं इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर अब नई चर्चाएं सामने आ रही हैं.
जहां एक ओर फिल्म ने तकनीक और विज़न के मामले में इंडियन सिनेमा के नए मानक सेट किए, वहीं दूसरी ओर फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के सीक्वल से बाहर होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया.
अब कौन होगा प्रभास के अपोजिट?
निर्देशक नाग अश्विन ने हाल ही में साफ किया कि दीपिका अब 'कल्कि 2' का हिस्सा नहीं होंगी. इसके बाद से ही इंडस्ट्री में चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि अब फिल्म में उनका स्थान कौन लेगा. पहले कीर्ति सुरेश के नाम की चर्चा थी, लेकिन क्योंकि वह पहले ही फिल्म में ‘बुज्जी’ के रूप में मौजूद हैं, उन्हें दोहरी भूमिका देना क्रिएटिव तौर पर फिल्म को नुकसान पहुंचा सकता था. अब सामने आया है एक नया नाम, साई पल्लवी.
नाग अश्विन और साई पल्लवी की नजदीकी बढ़ी
हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नाग अश्विन और साई पल्लवी एक वुमन-सेंट्रिक फिल्म के लिए पहले ही साथ आ चुके हैं. माना जा रहा है कि इसी दौरान निर्देशक ने उन्हें 'कल्कि 2' के लिए भी अप्रोच किया है. इससे पहले फिल्म के लिए आलिया भट्ट को भी विचार में लिया गया था, लेकिन बाद में यह प्लान ठंडे बस्ते में चला गया.
साई पल्लवी: 4000 करोड़ की ‘रामायण’ की सीता
साई पल्लवी इस वक्त भारत की सबसे बड़ी बजट फिल्म ‘रामायण’ का हिस्सा हैं, जिसमें वे माता सीता की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म का बजट लगभग ₹4000 करोड़ बताया जा रहा है और इसमें उनके अपोजिट रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आएंगे. यदि 'कल्कि 2' में साई पल्लवी दीपिका की जगह लेती हैं, तो ये उनके करियर का एक और बड़ा पड़ाव होगा, और प्रभास के साथ उनकी जोड़ी पहली बार दर्शकों के सामने आएगी.
ऑफिशियल एलान बाकी
फिलहाल, न तो नाग अश्विन और न ही साई पल्लवी की ओर से इस कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है. लेकिन जिस तरह से घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है, वह इस बात का संकेत है कि मेकर्स जल्द ही नई लीड एक्ट्रेस की घोषणा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- भूत-प्रेत भगाने वाली कंपनी, शैतान से छुटकारा दिलाने का लेती है कॉन्ट्रैक्ट, फीस सुनकर रह जाएंगे दंग!