हमें दो 500 करोड़... 'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद आदित्य धर से किसने मांगे पैसे? जानें क्यों मांगी ये रकम

Dhurandhar 2 Pakistan Reaction: इस समय रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 हर जगह छाई हुई है. सोशल मीडिया हो या बॉक्स ऑफिस, हर तरफ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से भी खूब तारीफ मिल रही है.

After the success of Dhurandhar 2 people of Lyari asked for Rs 500 crore from Aditya Dhar
Image Source: Social Media

Dhurandhar 2 Pakistan Reaction: इस समय रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 हर जगह छाई हुई है. सोशल मीडिया हो या बॉक्स ऑफिस, हर तरफ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से भी खूब तारीफ मिल रही है. फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 9 दिनों में ही 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसका क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी देखने को मिल रहा है.

पाकिस्तान में बैन, फिर भी चर्चा

पाकिस्तान में यह फिल्म बैन है, लेकिन इसके बावजूद वहां के लोग इसे लेकर काफी बात कर रहे हैं. कुछ लोग इसे चोरी-छिपे देख भी रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी राय दे रहे हैं. फिल्म की कहानी ल्यारी इलाके में फैले आतंकवाद पर आधारित बताई जा रही है, जिससे वहां के लोग इसे लेकर और ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

वायरल हुआ मजेदार वीडियो

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ल्यारी के लोगों से फिल्म की सफलता पर सवाल पूछा गया. इस पर वहां के लोगों ने मजाकिया अंदाज में एक अनोखी डिमांड रख दी.

“हमें दो 500 करोड़”

वीडियो में एक शख्स कहता नजर आता है कि जब फिल्म ने 1000 करोड़ कमा लिए हैं, तो डायरेक्टर आदित्य धर को उसमें से 500 करोड़ ल्यारी को दे देने चाहिए, ताकि वहां की सड़कें ठीक हो सकें. यह मजेदार जवाब लोगों को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें- मामी से हो गया प्यार, फिर भांजे ने मामा के साथ किया ऐसा कांड; सुनकर चकरा जाएगा दिमाग