Plane Crash In Ahmedabad: एयर इंडिया प्लेन क्रैश का CCTV फुटेज, 59 सेकंड के अंदर आग का गोला बन गया विमान

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक 59 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो इस भयावह हादसे की भयावहता को दर्शाता है.

Air India Plane Crash in Ahmedabad cctv footage viral video
Image Source: Social Media

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक 59 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो इस भयावह हादसे की भयावहता को दर्शाता है. इस वीडियो में विमान को टेकऑफ के कुछ ही देर बाद असंतुलित होते हुए और फिर आग की लपटों में घिरते हुए देखा जा सकता है. यह फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को इस घटना की गंभीरता का अहसास करा रहा है.

50 सेकेंड में सबकुछ हुआ धुंआ-धुंआ

इस 59 सेकेंड के वीडियो से 50 सेकेंड में टेक ऑफ होने के बाद विमान क्रैश होता नजर आ रहा है. यह वीडियो विमान के टेकऑफ के बाद से क्रैश तक का सीसीटीवी फुटेज है. वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आप साफ समझ सकते हैं कि मात्र 50 सेकेंड में कैसे सब कुछ खत्म हो गया. हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता देखा गया और MAYDAY कॉल के बाद विमान का संपर्क टावर से टूट गया. राहत और बचाव कार्य के लिए सेना, वायुसेना, तटरक्षक बल और NDRF की टीमें मौके पर पहुंची हैं.

हॉस्टल पर गिरा एअर इंडिया का विमान

बता दें कि AI-171 टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद डॉक्टरों के हॉस्टल से जा टकराई. हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट से सटे बीजे मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल में लंच के समय हुआ, जब वहां लगभग 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे. बताया जा रहा है कि उस वक्त इमारत में मौजूद कई लोग भी इससे हताहत हुए हैं. प्लेन का अगला हिस्सा हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया, जिससे हॉस्टल में भारी नुकसान हुआ और बिल्डिंग काले धुएं से ढंक गई. 

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि विमान का पिछला हिस्सा (टेल) मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल के ऊपर फंसा हुआ है. इस बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में कुल 242 लोग सवार थे. 230 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य थे. यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई, और 7 पुर्तगाली नागरिक थे.

ये भी पढ़ें: संजय गांधी से लेकर विजय रुपाणी तक.. अब तक विमान हादसे में भारत के इन नेताओं की जा चुकी है जान