इस शख्स ने दो साल में बिना काम किए छाप दिए लाखों रुपये, इस एक आइडिया ने बदल दी पूरी जिन्दगी!

Ajab Gajab News: अक्सर लोग सोचते हैं कि ज्यादा पैसे कमाने के लिए बड़ा बिजनेस या भारी निवेश जरूरी होता है. लेकिन कभी-कभी कमाई का रास्ता हमारे घर के ठीक सामने मौजूद होता है, बस उसे पहचानने की जरूरत होती है.

ajab gajab viral This person printed lakhs of rupees in two years without working
Image Source: Social Media

Ajab Gajab News: अक्सर लोग सोचते हैं कि ज्यादा पैसे कमाने के लिए बड़ा बिजनेस या भारी निवेश जरूरी होता है. लेकिन कभी-कभी कमाई का रास्ता हमारे घर के ठीक सामने मौजूद होता है, बस उसे पहचानने की जरूरत होती है. ब्रिटेन के एक शख्स ने बिल्कुल ऐसा ही किया और अपनी खाली पड़ी पार्किंग को हर साल लाखों रुपये की कमाई का जरिया बना लिया.

यह कहानी है लंदन निवासी 51 वर्षीय सत्यान धरमशी की, जो पेशे से एक इंश्योरेंस अकाउंट एग्जीक्यूटिव हैं. उन्होंने एक बेहद साधारण लेकिन स्मार्ट आइडिया अपनाकर ऐसी पैसिव इनकम शुरू की, जिसमें न मेहनत है और न ही ज्यादा खर्च.

सिर्फ £30 का खर्च, हजारों पाउंड की कमाई

सत्यान पूर्वी लंदन के न्यूहैम इलाके में रहते हैं, जो लोकेशन के लिहाज से बेहद अहम मानी जाती है. उनके घर के पास The O2 Arena और ExCel London जैसे बड़े और लोकप्रिय स्थान मौजूद हैं. यही नहीं, यह इलाका सेंट्रल लंदन आने-जाने वालों के लिए भी सुविधाजनक है. न्यूहैम में सड़क पर गाड़ी पार्क करने के लिए परमिट जरूरी होता है, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है. 

यहीं से सत्यान को अपनी निजी ड्राइववे (पार्किंग) की असली कीमत समझ आई. चूंकि उनके पास इलेक्ट्रिक वाहन है, इसलिए उन्हें रेजिडेंट्स पार्किंग परमिट सिर्फ £30 सालाना में मिल गया. इसके बाद उन्होंने अपनी पार्किंग को किराए पर देने का फैसला किया.

एक पार्किंग से सालाना 5 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई

सत्यान ने अपनी ड्राइववे को £10 प्रति दिन के हिसाब से किराए पर देना शुरू किया. नतीजा यह हुआ कि उन्हें हर महीने करीब £200 की कमाई होने लगी. महज तीन दिनों में ही उन्होंने सालभर के परमिट का खर्च निकाल लिया. पिछले दो सालों में सत्यान इस तरीके से £4,300 (करीब 5 लाख रुपये) से ज्यादा कमा चुके हैं, वो भी बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के.

हर तरह के लोगों की रहती है मांग

सत्यान बताते हैं कि उनकी पार्किंग की डिमांड पूरे साल बनी रहती है. उनके पास रोज़ाना ऑफिस जाने वाले लोग, व्यापारी, ट्रैवलर्स और बड़े इवेंट्स में शामिल होने वाले लोग पार्किंग बुक करते हैं. कोई दिन में गाड़ी खड़ी करता है, तो कोई रात में, सब कुछ जरूरत पर निर्भर करता है.

उन्होंने कहा, “न्यूहैम में ज्यादातर पार्किंग परमिट वाली है, जबकि मेरे लिए यह सिर्फ £30 साल का खर्च है. यह पूरी तरह से पैसिव इनकम है. कभी-कभार सिर्फ एक कॉल आता है कि गाड़ी सही जगह खड़ी है या नहीं.”

वेबसाइट पर लिस्ट की पार्किंग, बढ़ गई डिमांड

करीब दो साल पहले सत्यान ने अपनी पार्किंग को YourParkingSpace नाम की वेबसाइट पर लिस्ट किया. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि इतनी ज्यादा बुकिंग्स मिलने लगेंगी. जल्द ही उन्हें हर महीने करीब 20 बुकिंग्स मिलने लगीं.

चूंकि वे खुद ज्यादा गाड़ी नहीं चलाते और ज्यादातर साइकिल से सफर करते हैं, इसलिए उनकी पार्किंग अधिकतर खाली ही रहती है जो दूसरों के लिए बेहद काम की साबित हो रही है.

छोटी सोच, बड़ी कमाई

सत्यान इस एक्स्ट्रा इनकम का इस्तेमाल सीधे अपने होम लोन (मॉर्गेज) की किस्तों में करते हैं. उनका मानना है कि लंदन जैसे महंगे शहर में थोड़ी-सी अतिरिक्त कमाई भी बड़ी राहत बन जाती है. यह कहानी साबित करती है कि कमाई के लिए हमेशा बड़ा रिस्क या बड़ा आइडिया जरूरी नहीं होता, कभी-कभी आपकी खाली पड़ी जगह ही आपकी सबसे बड़ी कमाई बन सकती है.

यह भी पढ़ें- साल 2026 में रोमांटिक फिल्मों की आएगी बाढ़, लिस्ट काफी लंबी; इमरान हाशमी के इस मूवी का आपको भी होगा इंतजार