बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन अपने शानदार एक्शन और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए हमेशा से जाने जाते रहे हैं. करियर की शुरुआत से ही वे ऐसे सितारों में शामिल रहे हैं जिन्होंने जोखिम उठाकर, बिना बॉडी डबल, खुद अपने स्टंट किए. लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा अनुभव साझा किया है जिसने न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है. स्काइडाइविंग के दौरान घटा यह हादसा आज भी उनकी यादों में एक दहशत की तरह मौजूद है.
यह किस्सा उस दौर का है जब अजय फिल्मी दुनिया में खुद को स्थापित करने के लिए हर चुनौती स्वीकार कर रहे थे. मगर इस घटना ने उन्हें यह एहसास कराया कि खतरे के सामने इंसान कितना छोटा और कमजोर पड़ जाता है.
‘दे दे प्यार दे 2’ की सफलता और अजय का आत्मविश्वास
इन दिनों अजय देवगन अपनी नई फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की सफलता का भरपूर आनंद ले रहे हैं. थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है. रकुल प्रीत सिंह, आर. माधवन और गौतमी कपूर के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को भी खूब सराहा जा रहा है. फिल्म प्रमोशन के दौरान जब बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो अजय देवगन ने ऐसा अनुभव शेयर किया जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया. एक ऐसा वाक्या, जो सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए.
बिना ट्रेनिंग के किया स्काइडाइविंग स्टंट
फिल्म में अजय देवगन ने एक खतरनाक स्काइडाइविंग सीक्वेंस शूट किया है. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इसके लिए कोई खास ट्रेनिंग नहीं ली. को-स्टार आर. माधवन ने बताया कि अजय ने सीधे प्लेन से कूदकर यह सीन पूरा किया, जैसे यह उनके लिए कुछ भी नहीं था. अजय देवगन हमेशा से अपने स्टंट खुद करने के लिए जाने जाते हैं. उनके लिए यह सिर्फ एक फिल्मी सीन नहीं था, बल्कि खुद को साबित करने का जुनून था.
मौत को सामने देखते ही थम गई थीं सांसें
आर. माधवन की बात को आगे बढ़ाते हुए अजय देवगन ने एक पुराने हादसे का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि एक बार स्काइडाइविंग की ट्रेनिंग के दौरान उनके सामने ऐसी घटना घटी जिसे वे आज तक नहीं भूल पाए हैं. अजय ने कहा, “मैं जैसे ही उस जगह पहुंचा, मैंने देखा कि एक शख्स पैराशूट न खुलने की वजह से नीचे गिर पड़ा. उसकी मौत मेरी आंखों के सामने हुई. उस दृश्य ने मेरे पैरों तले जमीन खिसका दी.” इसके तुरंत बाद अगली बारी अजय की थी. हालात इतने डरावने थे कि कोई भी पीछे हट सकता था. लेकिन उनके प्रशिक्षक ने तुरंत छलांग लगाकर उन्हें संभाला और उनकी जान बचा ली.
आज भी कायम है अजय देवगन का वही जुनून
अजय देवगन का करियर सिर्फ फिल्मों का सफर नहीं है, बल्कि हिम्मत, जोखिम और जुनून का मिश्रण है. शुरुआती दौर से लेकर आज तक उन्होंने अपनी मेहनत और सच्चाई से करोड़ों फैंस का दिल जीता है. उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी ऊर्जा, शालीनता और स्टारडम वैसा ही बरकरार है जैसा कभी पहले हुआ करता था.खतरनाक स्टंट्स के पीछे उनकी यही प्रतिबद्धता और साहस उन्हें एक अलग ही श्रेणी में खड़ा करता है. अजय देवगन आज भी उन कुछ सितारों में से एक हैं जिन्हें दर्शक सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि एक परफ़ॉर्मर और योद्धा की तरह देखते हैं.
यह भी पढ़ें: अब किस बात से तान्या मित्तल ने घर वालों को कर दिया हैरान? हक्के-बक्के रह गए फरहाना-अमाल