रोहित और विराट 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? जान लीजिए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का जवाब

क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे? यह सवाल क्रिकेट फैंस के बीच लगातार चर्चा में बना हुआ है. लेकिन अब भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट कर दी है.

Ajit Agarkar on Rohit Sharma Virat Kohli ODI Future world cup 2027
Image Source: ANI

नई दिल्ली: क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे? यह सवाल क्रिकेट फैंस के बीच लगातार चर्चा में बना हुआ है. लेकिन अब भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट कर दी है. उनका कहना है कि इतने बड़े खिलाड़ियों को हर सीरीज़ में ट्रायल पर रखने की बात करना नासमझी होगी.

2027 वर्ल्ड कप पर फैसला अभी दूर की बात

अजीत अगरकर ने एक निजी टीवी न्यूज़ चैनल से बातचीत में कहा कि वो अभी ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हैं. मैंने पहले भी कहा है कि वे दोनों लंबे समय से बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं. मुझे लगता है कि यह व्यक्तिगत मुद्दों पर बात करने का समय नहीं है क्योंकि हमें टीम बनाने पर ध्यान देना है. हम नहीं जानते कि 2 साल बाद कैसी परिस्थिति कैसी होगी? सिर्फ उनके बारे में ही बात क्यों? उनकी जगह कोई युवा खिलाड़ी भी आ सकता है.

"विराट-रोहित को ट्रायल पर नहीं रख सकते"

जब उनसे पूछा गया कि क्या वर्ल्ड कप 2027 से पहले हर सीरीज़ में विराट और रोहित के प्रदर्शन का आंकलन किया जाएगा, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि "यह सोचना भी अजीब और बेवकूफी भरा होगा, क्योंकि जब एक बल्लेबाज का औसत 50 से अधिक हो और दूसरा उसके करीब हो, उन्हें प्रत्येक मैच के लिए ट्रायल पर नहीं रखा जा सकता है, लेकिन 2027 वर्ल्ड कप अभी बहुत दूर है."

अब सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलते हैं दोनों खिलाड़ी

अगरकर ने यह भी बताया कि विराट और रोहित अब सिर्फ एक फॉर्मेट खेलेते हैं और अब 7 महीने बाद भारत के लिए कोई मैच खेल रहे होंगे. अगरकर ने साफ शब्दों में कहा कि जैसे ही वो खेलना शुरू करेंगे, तब उनके प्रदर्शन का आंकलन किया जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया दौरे से होगी दोनों की वापसी

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज़ की शुरुआत 19 अक्टूबर को पर्थ में होगी. इसके बाद दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड और आखिरी मैच 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा. इस सीरीज़ से ही विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: जैसे हो गए भगवान के दर्शन, विराट का ऑटोग्राफ लेकर ऐसे उछला बच्चा, ग्राउंड पर ही मारने लगा पलटियां; VIDEO वायरल