बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले अब चंद घंटों की दूरी पर है, लेकिन घर से बाहर निकलते ही मालती चाहर ने शो से ज़्यादा सुर्खियां अपने निजी जीवन को लेकर बटोर ली हैं. शो के दौरान मालती ने खुलासा किया था कि वह अमाल मलिक को पहले से जानती हैं, और इसी एक बयान ने सोशल मीडिया पर एक नई जिज्ञासा और अफवाहों का तूफान खड़ा कर दिया.
फैन्स ने यह मान लिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और मालती वही लड़की हैं जिनके लिए अमाल मलिक दिल छू लेने वाले गाने बनाते हैं. अब इस पूरे विवाद पर खुद मालती ने पर्दा उठाया है.
मैं अमाल की गर्लफ्रेंड नहीं हूं
टेली टॉक इंडिया से बातचीत में मालती चाहर ने हर अफवाह को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि उनके और अमाल मलिक के बीच किसी भी तरह का रोमांटिक रिश्ता नहीं था और न ही उन्होंने कभी ऐसा दावा किया. मालती कहती हैं, लोग क्या-क्या बोलते रहते हैं, इस पर मैं क्या सफाई दूं? मैंने कभी नहीं कहा कि मैं उसकी गर्लफ्रेंड हूं. उसने भी नहीं कहा. उसने केवल इतना बोला कि वो एक लड़की से मिला था… गर्लफ्रेंड नहीं. इसके आगे उन्होंने यह भी इशारा किया कि अमाल उनके सामने अलग तरह से पेश आते थे, लेकिन उनके पीछे अच्छी बातें नहीं करते थे.
जान-पहचान थी, रिश्ता नहीं
मालती ने स्पष्ट किया कि वह और अमाल सिर्फ तीन महीने पहले एक-दूसरे से मिले थे और उस दौरान दोनों अपने-अपने कामों में व्यस्त थे. उन्होंने कहा,मैं शो से तीन महीने पहले उन्हें जानती थी. ट्रेवल कर रही थी, काम कर रही थी… गर्लफ्रेंड बनने का टाइम ही नहीं मिला. बस जान-पहचान थी.उन्होंने यह भी बताया कि न तो उन्होंने कभी उनके रिश्ते का दावा किया और न ही अमाल ने.
झूठ तो अमाल ने बोला…मालती ने लगाया बड़ा आरोप
बातचीत के अंत में मालती ने साफ कहा कि किसी भी तरह का भ्रम अमाल ने ही पैदा किया है और अब सवाल भी उन्हीं से पूछा जाना चाहिए.उनके मुताबिक,हमारी बस जान-पहचान थी. अगर किसी को कुछ पूछना है तो अमाल से पूछो… झूठ उसने बोला है, मैंने नहीं.
यह भी पढ़ें: यहां सब मगरमच्छ हैं... Bhushan kumar के साथ तलाक की अफवाहों पर बोलीं दिव्या खोसला