डब्बू मलिक की परवरिश पर उठे सवाल, बोले- अब गालियां सुनना मुश्किल हो गया है

रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों लगातार सुर्खियों में है, और शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक सिंगर अमाल मलिक अपनी हरकतों को लेकर खासे विवादों में हैं. शो में अमाल का एग्रेशन और अन्य घरवालों के साथ उनकी तीखी बहसें कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी हैं.

Amaal Malik Emotionally trolled for his upbringing
Image Source: Social Media

रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों लगातार सुर्खियों में है, और शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक सिंगर अमाल मलिक अपनी हरकतों को लेकर खासे विवादों में हैं. शो में अमाल का एग्रेशन और अन्य घरवालों के साथ उनकी तीखी बहसें कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी हैं. कभी गुस्से में भद्दे कमेंट्स तो कभी अपशब्द इन सबके चलते अमाल को दर्शकों की जमकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है.

लेकिन अब जब आलोचना बेटे की परवरिश तक पहुंच गई, तो उनके पिता और दिग्गज म्यूजिक कंपोजर डब्बू मलिक ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है. डब्बू मलिक ने हाल ही में Screen को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब से वे वीकेंड का वार एपिसोड में अपने बेटे को समझाने के लिए गए थे, तभी से ट्रोलिंग और भी ज्यादा बढ़ गई है. उन्होंने कहा, मैंने कभी खुद को स्टार नहीं समझा. हम एक म्यूजिशियन फैमिली हैं, साधारण लोग हैं. लेकिन जो भाषा सोशल मीडिया पर इस्तेमाल की जा रही है, वो बेहद शर्मनाक है. इस उम्र में इतनी गालियां सुनना आसान नहीं है.” उनका कहना था कि शो में अमाल के रवैये के कारण लोग अब उनकी परवरिश पर भी उंगली उठा रहे हैं. “एक पिता के तौर पर मुझे निशाना बनाया जा रहा है. कहा जा रहा है कि मैंने बेटे को सही संस्कार नहीं दिए. यह सब सुनना बहुत तकलीफ देता है, लेकिन हर किसी को रोक पाना संभव नहीं है.”

बेटे के बर्ताव से आहत लेकिन समझदार पिता

डब्बू मलिक ने आगे कहा कि जब अमाल ने बिग बॉस 19 में हिस्सा लिया था, तब पूरा परिवार बेहद उत्साहित था. उन्होंने उम्मीद की थी कि बेटा शो में अपनी प्रतिभा, म्यूजिक और पॉजिटिव पर्सनैलिटी से लोगों का दिल जीतेगा. लेकिन कुछ एपिसोड देखने के बाद वे हैरान रह गए. उन्होंने कहा, मैंने शुरुआती एपिसोड्स देखकर सोचा था कि अमाल पॉपुलर होगा, गाने गाएगा, लोगों को एंटरटेन करेगा. लेकिन धीरे-धीरे शो का माहौल कुछ और बन गया. वहां का नेरेटिव ही अलग दिशा में चला गया. बिग बॉस का माहौल ऐसा होता है जहां इंसान का व्यवहार अपने कंट्रोल में नहीं रहता.

सलमान खान भी आए निशाने पर

बिग बॉस 19 में अमाल मलिक को मिले सपोर्ट को लेकर शो के होस्ट सलमान खान भी ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं. कई यूजर्स ने सलमान पर अमाल को फेवर करने के आरोप लगाए हैं. वहीं, अमाल के परिवार का कहना है कि लगातार बढ़ती नेगेटिविटी ने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया है.

हर इंसान गलती करता है, पर उसे मौका दीजिए

डब्बू मलिक ने बातचीत के अंत में कहा कि अमाल अब भी सीख रहा है और उसे अपने शब्दों व व्यवहार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. लेकिन लोगों से उन्होंने गुज़ारिश की कि एक गलती को किसी की पूरी शख्सियत का पैमाना न बनाया जाए. उन्होंने कहा अमाल एक अच्छा इंसान है, उसने अपनी मेहनत से नाम कमाया है. शो का माहौल अलग होता है, वहां गुस्सा या इमोशन कई बार हावी हो जाता है. उसे थोड़ा वक्त और समझ दीजिए.”

यह भी पढ़ें: ये बंदा अच्छा है, लेकिन बेरहम भी...‘किंग’ में पहले से भी ज्यादा डार्क होगा शाहरुख खान का नया अवतार