बिग बॉस का मौजूदा हफ्ता घर के माहौल के लिहाज़ से बेहद उथल-पुथल भरा रहा. जहां एक तरफ कैप्टेंसी टास्क के चलते कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहसें देखने को मिलीं, वहीं दूसरी तरफ अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच हुआ विवाद शो का सबसे गरम मुद्दा बन गया. मामला इतना बढ़ गया कि अब वीकेंड का वार पर खुद सलमान खान और अमाल के पिता डब्बू मलिक को इस पर दखल देना पड़ा है.
वीकेंड के वार के नए प्रोमो में सलमान खान सख्त लहजे में अमाल से पूछते हैं. रोजी-रोटी ऊपर वाला देता है, आपको किसने अधिकार दिया किसी की प्लेट छीनने का? फरहाना की मां को लेकर आप जो कुछ कह गए, क्या आपको लगता है वो सही था? अमाल मलिक ने सफाई में कहा कि वह बहुत ज़्यादा ट्रिगर हो गए थे, लेकिन सलमान खान ने दो टूक शब्दों में कहा कि ये आखिरी चेतावनी है.
डब्बू मलिक भी स्टेज पर पहुंचे, बेटे को दी नसीहत
सबसे भावुक पल तब आया जब अमाल के पिता, संगीतकार डब्बू मलिक, स्टेज पर पहुंचे और बेटे को सार्वजनिक रूप से समझाया. उनका कहना था. मैं तुम्हारा बाप हूं, लेकिन यहां ये कहने आया हूं कि लड़ाई-झगड़ा कर, पर अपनी ज़ुबान को हद में रख. मेरी परवरिश पर उंगली न उठने पाए, बेटा. ये कहते हुए डब्बू मलिक की आंखें भर आईं, और अमाल खुद को भी भावुक होने से रोक नहीं पाए.
Weekend Ka Vaar par Salman ne lagaayi Amaal ki class! Amaal ke papa bhi ho gaye emotional. 🥹
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 17, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrEgyf pic.twitter.com/HxL09uojVG
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, इस हफ्ते एक टास्क के दौरान फरहाना भट्ट ने नीलम गिरी की चिट्ठी फाड़ दी, जिससे अमाल मलिक काफी भड़क गए. इसके बाद जब फरहाना खाना खा रही थीं, अमाल ने उनकी प्लेट छीनने की कोशिश की, और reportedly रोटी फेंक दी. यही नहीं, उन्होंने फरहाना और उनकी मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की, जिसने सभी को नाराज़ कर दिया.
ACCEPTABLE BEHAVIOUR पर खड़े हुए सवाल
इस पूरे मामले ने एक बार फिर बिग बॉस के मंच पर मर्यादा, सम्मान और भाषा की सीमाओं को लेकर बहस छेड़ दी है. सलमान खान और शो के दर्शक अब यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या गेम खेलते-खेलते इंसानियत पीछे छूट जानी चाहिए?
यह भी पढ़ें: आरुष भोला नहीं ये फेमस होस्ट बना 'राइज एंड फॉल' का विनर, जीत ली 30 लाख रुपये प्राइस मनी