जिसे बुलाना है बुला लो वीकेंड के वार पर, अभिषेक पर फूटा अमाल का गुस्सा; सारी हदें कर दी पार

बिग बॉस का घर एक बार फिर घमासान की वजह से सुर्खियों में है. इस बार मामला सिर्फ जुबानी जंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बात धक्का-मुक्की और धमकियों तक जा पहुंची. शो के दो कंटेस्टेंट्स अमाल मलिक और अभिषेक बजाज आपस में बुरी तरह उलझ गए, और वजह बनीं अशनूर कौर.

Amaal Malik Got angry in big boss house says called anyone in weekend ka war
Image Source: Social Media

बिग बॉस का घर एक बार फिर घमासान की वजह से सुर्खियों में है. इस बार मामला सिर्फ जुबानी जंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बात धक्का-मुक्की और धमकियों तक जा पहुंची. शो के दो कंटेस्टेंट्स—अमाल मलिक और अभिषेक बजाज—आपस में बुरी तरह उलझ गए, और वजह बनीं अशनूर कौर.

हाल ही में हुए कैप्टेंसी टास्क में अशनूर को केयरटेकर की जिम्मेदारी मिली. उन्होंने अमाल मलिक और फरहाना को टारगेट किया, जो अमाल को नागवार गुजरा. गुस्से में उन्होंने अशनूर के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्द कहे—यहां तक कि 'भौंकती है' जैसा बयान दे दिया.अशनूर के दोस्त अभिषेक बजाज यह सब सुनकर खुद पर काबू नहीं रख पाए. उन्होंने अमाल से जवाबतलबी की, और देखते ही देखते दोनों के बीच माहौल गर्म हो गया. बात हाथापाई तक जा पहुंची.

अमाल ने खोया आपा, मेकर्स और सलमान पर भी बरसे

लड़ाई के बाद अमाल मलिक ने न सिर्फ अभिषेक को भला-बुरा कहा, बल्कि शो के मेकर्स को भी चुनौती दे डाली. अमाल बोले, वीकेंड का वार में जिसे बुलाना है बुलाओ… मैं सलमान सर को भी बताऊंगा, अगर किसी ने मेरी इज्जत पर बात की तो मैं चुप नहीं बैठूंगा. यही नहीं, अमाल ने अभिषेक के लिए गंभीर धमकियां भी दे डालीं. उन्होंने कहा, तेरे बाप को पकड़ के मारूं? खानदान खत्म कर दूं? खा जाऊं मैं एक मिनट में. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी अमाल के रवैये को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है.

घरवाले भी परेशान, दोस्त संभालते रहे लेकिन गुस्सा नहीं थमा

अमाल को शांत करने की कोशिश में उनके करीबी—तान्या, नीलम और शहबाज—ने काफी मशक्कत की, लेकिन अमाल का पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा था. अभिषेक भी पीछे हटने को तैयार नहीं थे. पूरा माहौल एक समय हिंसक मोड़ पर पहुंच गया, जिसे बिग बॉस की सुरक्षा टीम को हस्तक्षेप कर शांत करना पड़ा.

सलमान खान की प्रतिक्रिया का इंतजार

अब सारी निगाहें वीकेंड का वार एपिसोड पर टिकी हैं. फैंस जानना चाहते हैं कि सलमान खान इस पूरे वाकये पर क्या फैसला सुनाएंगे? क्या अमाल को शो से बाहर किया जाएगा या फिर चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा? वहीं, अभिषेक के बर्ताव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

फैंस बोले: अमाल का गुस्सा शो को नुकसान पहुंचा रहा है

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में दर्शकों ने अमाल के व्यवहार को ‘असभ्य’ और ‘खतरनाक’ बताया है. कई यूज़र्स ने लिखा कि अभद्र भाषा और हिंसा का कोई स्थान शो में नहीं होना चाहिए. कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि अगर अमाल पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे शो देखना बंद कर देंगे.

यह भी पढ़ेंः 'मेरा फेव एल्फाबेट U,Z है', महवश और समय रैना ने किया रोस्ट; देखें VIDEO