NATO को अमेरिका करने वाला है बाय-बाय, ट्रंप के इस बयान के बाद हलचल तेज; जानें पूरा मामला

Trump On Nato: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच अमेरिकी राजनीतिक गलियारों में एक नई हलचल शुरू हो गई है. कांग्रेस में सांसद थॉमस मैसी ने एक बिल पेश किया है, जो अमेरिका को नाटो (NATO) से अलग करने की मांग करता है.

America is going to say bye-bye to NATO after this statement of Trump the stir intensified
Image Source: Social Media

Trump On Nato: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच अमेरिकी राजनीतिक गलियारों में एक नई हलचल शुरू हो गई है. कांग्रेस में सांसद थॉमस मैसी ने एक बिल पेश किया है, जो अमेरिका को नाटो (NATO) से अलग करने की मांग करता है. बिल का नाम रखा गया है “Not A Trusted Organization Act” (NATO Act).

थॉमस के अनुसार, नाटो अब अमेरिका के हितों की रक्षा नहीं कर रहा और यह संगठन भरोसेमंद भी नहीं रहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि नाटो के कारण रूस-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा है, और संगठन का विस्तार अब अमेरिका के लिए लाभदायक नहीं है.

बिल में उठाए गए प्रमुख बिंदु

थॉमस मैसी ने बिल में विस्तार से बताया है कि अमेरिका को नाटो से अलग क्यों होना चाहिए. उनके तर्क इस प्रकार हैं:

  • शीत युद्ध का अवसान: नाटो की स्थापना सोवियत संघ (USSR) को संतुलित करने के लिए हुई थी. अब सोवियत संघ नहीं है, इसलिए नाटो का मूल उद्देश्य अप्रासंगिक हो गया.
  • पूर्व की ओर विस्तार: सोवियत संघ के पतन के बाद नाटो ने पूर्वी यूरोप की ओर विस्तार किया, जबकि पहले वादा किया गया था कि यह नहीं होगा.
  • रूस की सीमा पर खतरा: 2025 तक नाटो के विस्तार के कारण रूस के साथ 1,500 मील लंबी जमीनी सीमा बन गई, जो मॉस्को के लिए गंभीर सुरक्षा चिंता है.
  • रूसी सैन्य डॉक्ट्रिन: रूस के अनुसार नाटो का यह विस्तार सीधे उसकी सुरक्षा के लिए खतरा है.
  • पुतिन का विरोध: वर्ष 2007 की म्यूनिख स्पीच में पुतिन ने भी नाटो के विस्तार को उकसाने वाला कदम बताया था.

ट्रंप की टिप्पणी, यूरोप पर तंज

इस बिल के एक दिन पहले ही पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पॉलिटिको से बातचीत में यूरोप और नाटो पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि यूरोप का क्षय हो रहा है और अधिकांश यूरोपीय देश पतन की कगार पर हैं. उनके अनुसार, नाटो देश अमेरिका को “डैडी” मानते हैं.

ट्रंप ने रूस की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन की जंग में पुतिन बढ़त में है. उन्होंने चेताया कि अगर यूक्रेन जल्द संधि नहीं करता तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

क्या नाटो से अलग होना संभव है?

हालांकि थॉमस मैसी का बिल अमेरिकी कांग्रेस में पेश किया गया है, लेकिन इसे पास कराना आसान नहीं है. नाटो में अमेरिका की भूमिका लंबे समय से केंद्रीय रही है और इस गठबंधन को छोड़ना अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा समीकरणों को बदल सकता है.

यह भी पढे़ं- चीन की बुरी नजर अब रूस पर, इन तीन इलाकों पर कब्जा जमाने की कोशिश में जिनपिंग