अमेरिका के इडाहो राज्य में स्थित लोकप्रिय बार ‘ओल्ड स्टेट सैलून’ अपने एक नए ऑफर को लेकर चर्चा में है. बार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति अमेरिकन इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) को किसी अवैध प्रवासी की पहचान बताने में मदद करेगा और जिसकी पुष्टि के बाद उसे देश से बाहर भेजा जाएगा उसे पूरे एक महीने तक अनलिमिटेड फ्री बीयर दी जाएगी.
पोस्ट वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इस ऑफर पर तंज कसा और कहा कि यह किसी ऑनलाइन गेम जैसा लग रहा है. कुछ यूजर्स ने सुझाव दिया कि बार को विजेता चुनने और एक लीडरबोर्ड तैयार करने पर विचार करना चाहिए, जिसमें उन लोगों की रैंकिंग दिखाई जाए जिन्होंने सबसे ज्यादा प्रवासियों की जानकारी दी हो. कुछ लोगों ने तो इसे और आगे बढ़ाते हुए “लाइफटाइम फ्री बीयर” की भी मांग की.
ALERT: Anyone who helps ICE identify and ultimately deport an illegal from Idaho gets FREE BEER FOR ONE MONTH at Old State Saloon!
— Old State Saloon (@OldStateSaloon) November 29, 2025
पहले भी विवादों में रहा है बार
यह बार पहले भी विवादों का हिस्सा रह चुका है. पिछले वर्ष इसने जून महीने को “हेट्रोसेक्शुअल अवेयरनेस मंथ” घोषित किया था, जिसके दौरान केवल हेट्रोसेक्शुअल ग्राहकों को ही विशेष ऑफर देने की बात कही गई थी. इस निर्णय की उस समय सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हुई थी.
DHS ने दी प्रतिक्रिया, बार ने कहा- Love it!
इस बार की पोस्ट पर अब अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्रालय (DHS) ने भी प्रतिक्रिया दी है. DHS के आधिकारिक X अकाउंट ने बार की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए एक GIF शेयर किया, जिसमें 1990 के दशक के प्रसिद्ध टीवी शो “डायनासोर्स” का किरदार अर्ल सिंक्लेयर हैरानी में अपने हाथ से बीयर गिराता हुआ दिखाई दे रहा है.
https://t.co/NhEdvnUJ3H pic.twitter.com/moA5zbJXjo
— Homeland Security (@DHSgov) November 29, 2025
बार ने DHS की इस प्रतिक्रिया पर जवाब देते हुए लिखा—“Love it!”
यूजर्स ने 'डिपोर्टर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड सुझाया
X पर कई यूजर्स ने मज़ाकिया लहजे में कहा कि बार को एक “डिपोर्टर लीडरबोर्ड” बनाना चाहिए ताकि सबसे ज्यादा जानकारी देने वाले व्यक्ति को टॉप स्थान मिल सके. कुछ ने “डिपोर्टर ऑफ द ईयर” जैसे अवॉर्ड की भी सलाह दी. बार ने इन सुझावों को “बेहतरीन आइडिया” बताया और कहा कि वह इस पर गंभीरता से विचार करेगा.
इमिग्रेशन पर ट्रंप की सख्त नीति
यह पूरा मामला ऐसे समय सामने आया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड दी अपने दूसरे कार्यकाल में इमिग्रेशन कानूनों को लेकर पहले से अधिक सख्त रुख अपनाए हुए हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 15 नवंबर 2025 तक लगभग 53,000 इमिग्रेंट्स को हिरासत में लिया गया है.
28 नवंबर को दी ने बयान दिया था कि वह “थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज” से आने वाले शरणार्थियों को स्थायी रूप से रोक देंगे. उन्होंने दावा किया कि गलत इमिग्रेशन नीतियों के कारण अमेरिकी नागरिकों का जीवन प्रभावित हुआ है और जो लोग अमेरिका के हित में नहीं हैं या देश से “सच्चा प्रेम” नहीं रखते उन्हें भी हटाया जाएगा.
ये भी पढ़ें- टेस्ट में फेल हुई रूस की हाइपरसोनिक मिसाइल, लॉन्च होने के बाद सीधे जमीन पर आ गिरी, देखे VIDEO