ममदानी का नाम ठीक से नहीं ले पा रहे अमेरिकन? 2025 के सबसे गलत बोले गए शब्द

साल 2025 सिर्फ बड़ी खबरों, चौंकाने वाली घटनाओं और वैश्विक हलचलों के लिए ही याद नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन नामों के लिए भी जिनका उच्चारण अमेरिकियों के लिए किसी पहेली से कम नहीं रहा. भाषा सीखने के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों Babbel और The Captioning Group ने इस वर्ष उन नामों और शब्दों की सूची जारी की है.

Americans not spelling correctoly many name including mamdani in 2025 watch list here
Image Source: Social Media

साल 2025 सिर्फ बड़ी खबरों, चौंकाने वाली घटनाओं और वैश्विक हलचलों के लिए ही याद नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन नामों के लिए भी जिनका उच्चारण अमेरिकियों के लिए किसी पहेली से कम नहीं रहा. भाषा सीखने के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों Babbel और The Captioning Group ने इस वर्ष उन नामों और शब्दों की सूची जारी की है, जिन्हें अमेरिका में लोग सबसे अधिक गलत बोलते पकड़े गए. यह सूची बताती है कि भाषा और उच्चारण की मुश्किलें सिर्फ नए विद्यार्थियों को नहीं, बल्कि पूरे देश को भी आए दिन चौंकाती रहती हैं.

सूची में शीर्ष पर रहे न्यूयॉर्क के नव-निर्वाचित मेयर जोहरान मामदानी, जिनका नाम अमेरिकियों की जीभ पर बार-बार अटकता रहा. Babbel की रिपोर्ट बताती है कि लोगों ने उनके नाम को कई तरीके से बिगाड़कर बोला कहीं ज़ोर गलत जगह दिया गया, तो कहीं उनके सरनेम “मामदानी” के ‘m’ और ‘n’ उलट-पुलट कर दिए गए.उनका सही उच्चारण है: zoh-RAHN mam-DAH-nee.मामदानी सिर्फ राजनीतिक रूप से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण हैं—वह न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम, पहले अफ्रीका में जन्मे और पहले दक्षिण एशियाई मूल के मेयर बनने जा रहे हैं.

Louvre Museum—दुनिया जानती है, पर अमेरिकियों को बोलना मुश्किल

अक्टूबर 2025 में फ्रांस के प्रसिद्ध Louvre Museum से क्राउन ज्वेल्स चोरी की घटना ने पूरी दुनिया में सुर्खियाँ बटोरीं. लेकिन अमेरिका में चर्चा घटना से ज़्यादा उसके नाम के गलत उच्चारण को लेकर होती रही.Babbel के अनुसार इसका सही उच्चारण है: LOOV-ruh,जिसमें “ruh” को बेहद हल्के से बोला जाता है, और यही अंग्रेज़ी भाषियों के लिए चुनौती बन गया.

वैज्ञानिक शब्दों से लेकर तूफ़ान के नामों तक, उच्चारण में हुई गलतियाँ

Babbel की सूची यहीं खत्म नहीं होती. कई अन्य शब्द 2025 में अमेरिकी जनमानस के लिए परीक्षा की तरह साबित हुए.सबसे पहले दवा Acetaminophen, जिसका वैज्ञानिक उपयोग जितना व्यापक है, उच्चारण उतना ही कठिन माना गया. इसका सही उच्चारण है: uh-SEE-tuh-MIH-nuh-fen.दक्षिण कैरोलिना के चर्चित वकील Alex Murdaugh का नाम भी एक और ऐसा उदाहरण रहा, जिसने अमेरिकियों को बार-बार उलझाया. सही उच्चारण है: AL-ick MUR-dock.वजन कम करने वाली दवा Mounjaro भी सुर्खियों में रही, लेकिन इसका नाम लगातार गलत बोला गया—जबकि इसका सही उच्चारण है: mown-JAHR-OH. जनवरी में आयरलैंड और स्कॉटलैंड में आए तूफान Eowyn का नाम भी अंग्रेज़ी बोलने वालों के लिए चुनौती बन गया. इसका सही उच्चारण है: ay-OH-win.

Denzel Washington ने खुद बताया अपना सही नाम

साल का सबसे दिलचस्प पल तब आया जब हॉलीवुड स्टार Denzel Washington ने एक इंटरव्यू में बताया कि दशकों से दुनिया उनका नाम गलत बोल रही है. उनका सही उच्चारण दरअसल DEN-zul है—और यही खुलासा सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा कारण बन गया.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान कर रहा भारतीय मुसलमानों को भड़काने की कोशिश, फिर दिया बाबरी मस्जिद पर बयान, जानें क्या कहा