Breaking News: IndiGo संकट के बीच Railway ने लिया 6 Special Train चलाने का फैसला

Amidst IndiGo crisis Railways decided to run 6 special trains

देश में अचानक हवाई सेवाओं के बिगड़ने के बाद एक बार फिर भारतीय रेलवे यात्रियों का सबसे बड़ा सहारा बनकर सामने आया है. इंडिगो समेत कई एयरलाइनों की उड़ानें रद्द होने के बाद लाखों यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाएँ बदलनी पड़ीं और उनका पहला विकल्प रेलवे बन गया. कुछ ही घंटों में ट्रेन टिकटों की मांग कई गुना बढ़ गई, कई प्रमुख रूटों पर सीटें मिनटों में फुल हो गईं और लंबी वेटिंग लिस्ट बन गई. यही कारण था कि रेलवे ने 6 दिसंबर 2025 से आपात कदम उठाते हुए देशभर में बड़ी व्यवस्थात्मक बदलाव किए.

इन फैसलों में अतिरिक्त कोच जोड़ना, कई रूटों पर फेरे बढ़ाना और चार विशेष ट्रेनें चलाना शामिल है. इससे देश के अधिकांश हिस्सों में यात्रा व्यवस्था फिर से सामान्य होने लगी है.