Amit Shah Shift On Zoho Mail: "Thank you for your kind attention to this matter", आमतौर पर ये लाइन आपको अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट में मिलेगी, लेकिन अब यही लाइन भारत के गृह मंत्री अमित शाह के सोशल मीडिया पोस्ट में देखने को मिली. फर्क सिर्फ़ इतना है कि ट्रंप जहां अमेरिकी टेक कंपनियों को प्रमोट करते हैं, वहीं शाह ने भारत के देसी टेक ब्रांड Zoho पर भरोसा जताया है.
जी हां, गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में X (पूर्व ट्विटर) पर ऐलान किया कि उन्होंने अब अपने सरकारी ईमेल संचार के लिए Zoho Mail को चुना है. उन्होंने अपनी नई ईमेल आईडी भी सार्वजनिक की. amitshah.bjp@zohomail.in शाह ने लिखा कि अब भविष्य की ईमेल कॉरेस्पॉन्डेंस इसी पते पर होगी.
Hello everyone,
— Amit Shah (@AmitShah) October 8, 2025
I have switched to Zoho Mail. Kindly note the change in my email address.
My new email address is amitshah.bjp @ https://t.co/32C314L8Ct. For future correspondence via mail, kindly use this address.
Thank you for your kind attention to this matter.
शाह की पोस्ट से शुरू हुआ 'देसी टेक' का महोत्सव
शाह की पोस्ट पर खुद Zoho और उसके संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने प्रतिक्रिया दी. Zoho ने इस कदम को "इंडियन इनोवेशन पर नैशनल लीडरशिप का भरोसा" बताया. श्रीधर वेम्बू ने कहा कि यह सम्मान उस टीम को जाता है जो पिछले 20 वर्षों से देश में टेक्नोलॉजी को मजबूत बना रही है. Zoho का ज़िक्र आते ही भारतीय सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के भीतर एक नई चर्चा छिड़ गई है कि क्या अब भारत गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसे विदेशी टूल्स से स्वदेशी विकल्पों की ओर शिफ्ट करने को तैयार है?
Zoho: सिर्फ़ मेल नहीं, एक पूरा वर्कप्लेस
Zoho एक बेंगलुरु बेस्ड प्राइवेट SaaS कंपनी है जो अब 45 से भी ज़्यादा बिज़नेस टूल्स और सेवाएं ऑफर करती है. इनमें शामिल हैं:
Thank you Sir, for your faith in us🙏
— Sridhar Vembu (@svembu) October 8, 2025
I dedicate this moment to our hard working engineers who have toiled hard in Zoho for over 20 years.
They all stayed in India and worked all these years because they believed. Their faith is vindicated. Jai Hind, Jai Bharat🙏 https://t.co/V9us2UmX30
Arattai App: WhatsApp का देसी कॉम्पिटिटर
Zoho का एक और प्रोडक्ट Arattai भी इन दिनों चर्चा में है. यह एक सुरक्षित, एड‑फ्री और यूज़र-फ्रेंडली चैटिंग ऐप है, जो पूरी तरह भारतीय सर्वरों पर आधारित है. सरकार द्वारा Arattai को भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रमोट किया जा रहा है, डिजिटल संप्रभुता की दिशा में एक अहम कदम.
Zoho का नया धमाका, SoundBox और POS मशीनें
Zoho ने हाल ही में Paytm और PhonePe की तर्ज पर अपना खुद का POS सिस्टम भी लॉन्च किया है. इसमें SoundBox, QR Code पेमेंट सिस्टम और Billing & Inventory टूल्स का इंटीग्रेशन शामिल हैं. मतलब अब देशभर की दुकानों में आपको Zoho का लोगो, QR कोड या मशीन भी देखने को मिल सकती है.
क्यों ज़ोहो बन रहा है आत्मनिर्भर भारत की पहचान?
यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस ने साढ़े 8 लाख से अधिक वाहनों को किया चेक, हजारों के काटे चालान, स्टंटबाजों पर भी हुआ एक्शन