अमित शाह से मिले चिराग पासवान...मीटिंग में क्या-क्या हुआ? दी जानकारी

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय बिहार दौरे के आखिरी दिन लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से उनकी अहम बैठक हुई. लगभग 15 मिनट तक चली इस मुलाकात को बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की मजबूत रणनीति बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Amit Shah Meet with Chirag Paswan amid bihar assembly elections 2025
Image Source: Social Media

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय बिहार दौरे के आखिरी दिन लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से उनकी अहम बैठक हुई. लगभग 15 मिनट तक चली इस मुलाकात को बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की मजबूत रणनीति बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

बैठक के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने आगामी चुनावी प्रचार को लेकर व्यापक चर्चा की है. चिराग ने कहा कि सभी गठबंधन दल मिलकर एक साझा चुनावी अभियान चलाएंगे और उनका लक्ष्य इस बार 100% जीत दर्ज करना है. उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि एनडीए महागठबंधन द्वारा फैलाए जा रहे गलत प्रचार और झूठे दावों से प्रभावित नहीं होगा.

चिराग ने महागठबंधन पर साधा निशाना, कहा - 'लठबंधन में सब उलझे हुए हैं'

चिराग पासवान ने विपक्षी महागठबंधन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि वहां आपसी मतभेद चरम पर हैं और सहयोगी दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने इसे 'लठबंधन' कहकर नकारा और सवाल किया कि जब महागठबंधन के दल आपस में टकरा रहे हैं, तो तेजस्वी यादव को उनका नेता कैसे माना जा सकता है.

एनडीए में सबकुछ सुव्यवस्थित, पीएम मोदी के बिहार प्रति समर्पण की तारीफ

चिराग ने एनडीए गठबंधन की स्थिति को पूरी तरह सकारात्मक बताया. उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी सदस्य दलों को सीटों का उचित वितरण मिला है और किसी भी तरह की विवाद की स्थिति नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार बिहार के 11 दौरे उनके राज्य के प्रति गहरी प्रतिबद्धता दर्शाते हैं, इस बात पर उन्होंने विशेष जोर दिया.अमित शाह से मुलाकात के बाद चिराग ने तुरंत चुनाव प्रचार की शुरुआत करने की घोषणा की. उन्होंने बताया कि वे आज गोविंदगंज जाएंगे, जहां उनके प्रत्याशी राजू तिवारी के नामांकन के मौके पर जनसभा होगी. चिराग ने विश्वास जताया कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और इस बार चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी.

यह भी पढ़ें: Bihar Election: एक ही सीट से दो पार्टियों के टिकट पर भरा नामांकन, कौन हैं चतुर उम्मीदवार नवीन कुमार?