हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड से बिग-बी ने की मुलाकात, खास मीटअप का VIDEO हुआ वायरल

5 जनवरी को रिलायंस फाउंडेशन के भव्य आयोजन ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ में ग्लैमर और खेल जगत का अनोखा संगम देखने को मिला. भारत की क्रिकेटिंग उपलब्धियों को समर्पित इस समारोह में कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं.

Amitabh Bachchan Meet with hardik pandya girlfriend mahieka video goes viral
Image Source: Social Media

5 जनवरी को रिलायंस फाउंडेशन के भव्य आयोजन ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ में ग्लैमर और खेल जगत का अनोखा संगम देखने को मिला. भारत की क्रिकेटिंग उपलब्धियों को समर्पित इस समारोह में कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने, जो इस इवेंट में अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ पहुंचे थे.

ब्लैक थीम आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए हार्दिक और माहिका ने जैसे ही रेड कार्पेट पर कदम रखा, कैमरों की फ्लैश लाइट्स उन्हीं पर टिक गईं. स्टाइल, कॉन्फिडेंस और केमिस्ट्री—तीनों ही चीजों ने फैंस का दिल जीत लिया.

रेड कार्पेट पर दिखी खास बॉन्डिंग

हार्दिक सूट-बूट में डैशिंग नजर आए, जबकि माहिका ब्लैक ड्रेस में बेहद एलिगेंट लगीं. हाथों में हाथ डाले दोनों ने फोटोग्राफर्स को कई पोज दिए और फिर वेन्यू के भीतर पहुंचे. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए, जहां फैंस इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन से कराई खास मुलाकात

इवेंट के अंदर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मेहमानों से मुलाकात कर रहे थे. इसी दौरान हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका को बिग बी से इंट्रोड्यूस कराया. पहले अमिताभ बच्चन ने हार्दिक को गर्मजोशी से गले लगाया, फिर माहिका से मिले. बातचीत के दौरान बिग बी ने मुस्कुराते हुए हार्दिक की ओर इशारा करते हुए माहिका से कुछ कहा, जिसे देखकर हार्दिक काफी खुश नजर आए. वहीं माहिका भी इस खास मुलाकात से बेहद उत्साहित दिखीं.

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

अमिताभ बच्चन, हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा का यह पल कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस हार्दिक की मैच्योरिटी, कॉन्फिडेंस और प्रोफेशनल एप्रोच की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि हार्दिक और माहिका की जोड़ी काफी ग्रेसफुल और परफेक्ट लगती है.

तलाक के बाद नई शुरुआत

गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या ने साल 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी और दोनों एक बेटे के माता-पिता बने. हालांकि 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. इसके बाद हार्दिक का नाम कुछ समय के लिए मॉडल जैस्मिन वालिया से जुड़ा, लेकिन वह रिश्ता ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया. अब माहिका शर्मा के साथ सार्वजनिक तौर पर नजर आकर हार्दिक ने अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत के संकेत दे दिए हैं.

यह भी पढ़ें: पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में हुआ बवाल, दोस्त विशाल को बॉडीगार्ड ने मारा धक्का; VIDEO वायरल