32 मिनट तक KBC के सेट पर गाते रहे अमिताभ बच्चन, बनाया नया रिकॉर्ड

टेलीविजन का सबसे प्रतिष्ठित क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 17 आज रात अपने ग्रैंड फिनाले के साथ विदा लेने जा रहा है. इस आखिरी एपिसोड में दर्शकों को मनोरंजन का ऐसा तड़का मिलने वाला है.

amitabh bachchan sets record of singing mere angne mein for 36 minutes
Image Source: Social Media

टेलीविजन का सबसे प्रतिष्ठित क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 17 आज रात अपने ग्रैंड फिनाले के साथ विदा लेने जा रहा है. इस आखिरी एपिसोड में दर्शकों को मनोरंजन का ऐसा तड़का मिलने वाला है, जिसमें संगीत, ठहाके और बीते सुनहरे पलों की यादें सब कुछ शामिल होगा. फिनाले से पहले Sony LIV ने दो दिलचस्प प्रोमो जारी किए हैं, जिन्होंने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.

ग्रैंड फिनाले के एक प्रोमो में अमिताभ बच्चन अपने अलग ही अंदाज़ में नजर आ रहे हैं. 83 साल की उम्र में बिग बी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो KBC के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ. प्रोमो में वह लगातार गाने गाते दिखते हैं और मेकर्स के मुताबिक, बच्चन साहब ने 32 मिनट तक बिना रुके गाना गाया. 

रंग बरसे भीगे चुनर वाली 

यह सिलसिला उनकी फिल्म सिलसिला के मशहूर गीत ‘रंग बरसे’ से शुरू होता है और फिर बागबान का ‘होरी खेले रघुवीरा’, तीसरी कसम का ‘चलत मुसाफिर’ और लावारिस का ‘मेरे अंगने में’ जैसे सदाबहार गीतों तक पहुंचता है. KBC के मंच पर यह पल दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा,जब फिनाले बन जाए एक लाइफटाइम मोमेंट. बिग बी का यह स्पेशल सरप्राइज देखिए आज रात 9 बजे #SonyLIV पर.”सोशल मीडिया पर फैंस इसे KBC के सबसे यादगार फिनाले में से एक बता रहे हैं.

कीकू शारदा ने हंसी से भर दिया हॉट सीट का माहौल

जहां एक ओर बिग बी की आवाज़ नॉस्टैल्जिया जगा रही है, वहीं दूसरी ओर कॉमेडियन कीकू शारदा फिनाले में हंसी का फुल डोज लेकर आए हैं. दूसरे प्रोमो में कीकू हॉट सीट पर बैठे हुए अपने चुटीले जोक्स से न सिर्फ अमिताभ बच्चन बल्कि पूरे स्टूडियो को ठहाकों से भर देते हैं. कीकू मज़ाकिया अंदाज़ में कहते हैं,“स्कूल में टीचर ABC पढ़ाती थीं, मैंने मना कर दिया… बोला सिर्फ KBC पढ़ूंगा.”इसके बाद वह बैंक वाला किस्सा सुनाते हैं, जहां KYC को लेकर उनका पंच आते ही ऑडियंस एक साथ हंस पड़ती है. उनकी टाइमिंग और अंदाज़ फिनाले के माहौल को और हल्का-फुल्का बना देता है.

उत्साह के साथ विदाई का भी एहसास

KBC 17 के फिनाले प्रोमो सामने आने के बाद दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है. हर कोई आज रात के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हालांकि, इस खुशी के साथ एक हल्की उदासी भी है कि अब यह सीजन खत्म हो जाएगा और कुछ समय तक KBC की वापसी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar Collection: सिंगल डिजिट पर आ गई 'धुरंधर' की कमाई, 5वें शुक्रवार कितना हुआ कलेक्शन?