मासूम बच्ची ने सीएम योगी को दिया ऐसा गिफ्ट, आसपास खड़े लोग ठहाके मारने लगे; जानें क्या था वो उपहार

Gifts Bulldozer to CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बच्चों के साथ खास समय बिताना और उन्हें खुश करना बहुत पसंद है. वे अक्सर बच्चों को गिफ्ट और चॉकलेट देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करते हैं.

An innocent girl gave CM Yogi a gift that made bystanders burst into laughter find out what that gift was
Image Source: Social Media

Gifts Bulldozer to CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बच्चों के साथ खास समय बिताना और उन्हें खुश करना बहुत पसंद है. वे अक्सर बच्चों को गिफ्ट और चॉकलेट देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करते हैं. लेकिन 27 मार्च को उन्हें एक ऐसा गिफ्ट मिला, जो न केवल उन्हें हंसा गया, बल्कि वह गिफ्ट बेहद खास था. यह गिफ्ट था 4 साल की यशस्विनी सिंह का, जो कानपुर से गोरखपुर आशीर्वाद लेने आई थी.

जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में रोज की तरह टहल रहे थे, तब उनकी नजर 4 साल की यशस्विनी पर पड़ी, जो अपने माता-पिता के साथ वहां आई थी. सीएम ने उसे पास बुलाया, उसे चॉकलेट दी और फिर प्यार से बातचीत शुरू की. इस दौरान यशस्विनी ने उनसे कहा कि वह उनके लिए गिफ्ट लाई है, और उन्होंने सीएम से अपनी आंखें बंद करने को कहा.

गिफ्ट देने का अनोखा तरीका

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुस्कुराते हुए यशस्विनी की बात मान गए. जैसे ही उनकी आंखें बंद हुईं, यशस्विनी ने उनके हाथ में एक छोटा सा खिलौना बुलडोजर रख दिया. यह सरप्राइज गिफ्ट देखकर सीएम समेत वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.

यशस्विनी ने खुशी-खुशी बताया कि वह जानती थी कि मुख्यमंत्री को बुलडोजर बहुत पसंद है, इसलिए उसने यही गिफ्ट चुना. यशस्विनी कानपुर के प्रताप इंटरनेशनल कॉलेज में नर्सरी कक्षा में पढ़ती है. अपने माता-पिता अभय सिंह राजावत और प्रियदम्वा सिंह के साथ वह गोरखपुर आशीर्वाद लेने आई थी. मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वह बेहद खुश नजर आई और उसने यह पल यादगार बना दिया.

सीएम योगी का गोरखपुर दौरा

सीएम योगी आदित्यनाथ 27 मार्च को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में अपने नियमित दौरे पर पहुंचे थे. यहां उन्होंने पहले तो मंदिर में टहलते हुए बच्चों से मुलाकात की और फिर जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने गोरखपुर और अन्य जिलों से आए लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना.

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करें. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हल करने के लिए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

ये भी पढ़ें- 3.9 किमी लंबे रनवे, कोहरे में भी लैंडिंग; अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है नोएडा एयरपोर्ट, जानें खूबियां