कौन हैं आनंदमयी बजाज? जो 22 साल की उम्र में संभालने जा रही 219118722000 का कारोबार

Anandamayi Bajaj: कॉर्पोरेट जगत में इन दिनों आनंदमयी बजाज का नाम सुर्खियां बटोर रहा है. महज 22 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने परिवार के 2.5 अरब डॉलर के साम्राज्य में कदम रखकर सभी का ध्यान खींच लिया है.

Anandmayi Bajaj has joined the company as General Manager Strategy at just 22
Image Source: Social Media

Anandamayi Bajaj: कॉर्पोरेट जगत में इन दिनों आनंदमयी बजाज का नाम सुर्खियां बटोर रहा है. महज 22 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने परिवार के 2.5 अरब डॉलर के साम्राज्य में कदम रखकर सभी का ध्यान खींच लिया है. बजाज ग्रुप के चेयरमैन कुशाग्र बजाज की बेटी आनंदमयी अब कंपनी में जनरल मैनेजर (स्ट्रैटेजी) के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं. यह नियुक्ति न सिर्फ उनके करियर का नया अध्याय है, बल्कि बजाज ग्रुप की अगली पीढ़ी के नेतृत्व का भी संकेत देती है.

शैक्षणिक सफर और पारिवारिक पृष्ठभूमि

आनंदमयी की मां वासवदत्ता बजाज, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बहन हैं. जून 2025 में आनंदमयी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स और मैथेमेटिक्स में ग्रैजुएशन पूरा किया. पढ़ाई के तुरंत बाद उन्हें ग्रुप के स्ट्रैटेजी डिपार्टमेंट का कार्यभार सौंपा गया है, जहां वे विभिन्न व्यवसायिक इकाइयों की लीडरशिप टीम के साथ मिलकर काम करेंगी. आगे चलकर उनके कंपनी के बोर्ड में शामिल होने की भी योजना है.

पर्सनल लाइफ और सोच

आनंदमयी को जानवरों से गहरा लगाव है और वे महिला सशक्तिकरण को लेकर भी जागरूक हैं. उनके दो छोटे भाई हैं – युगादिकृत (20) और विश्व रूप (17). युगादिकृत फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं और आने वाले दो सालों में बोर्ड का हिस्सा बनेंगे, जबकि विश्व रूप HR कॉलेज में पढ़ाई के साथ पोलो चैंपियन भी हैं.

बजाज ग्रुप की विरासत

लगभग 100 साल पुराना बजाज ग्रुप 1930 में जमनालाल बजाज द्वारा स्थापित किया गया था. आज इसका कारोबार चीनी, इथेनॉल, बिजली और पर्सनल केयर जैसे कई क्षेत्रों में फैला हुआ है और यह 12,000 से अधिक लोगों को रोजगार दे रहा है. फिलहाल ग्रुप का संचालन कुशाग्र बजाज, उनके चचेरे भाई राजीव बजाज और संजीव बजाज कर रहे हैं. राजीव के बेटे ऋषभ बजाज वर्तमान में बजाज ऑटो में डिविजनल मैनेजर (प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी) हैं, जबकि संजीव की बेटी संजलि हार्वर्ड से एमबीए कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार स्वास्थ्य विभाग में 5006 पदों पर निकली भर्ती, 40 साल वाले भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी