पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है. बहुचर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.
अनंत सिंह, जो इस बार सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) यानी जेडीयू (JDU) के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं, उनकी गिरफ्तारी ने न केवल मोकामा विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे बिहार की चुनावी सियासत में हलचल मचा दी है.