Anant Singh Stage Collapses: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर ताल ठोक रहे बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए. डुमरा गांव में आयोजित जनसंपर्क के दौरान अचानक मंच टूट गया, जिससे अनंत सिंह समेत कई लोग नीचे गिर पड़े.
अचानक टूटे मंच से मच गई अफरा-तफरी
रविवार को मोकामा के डुमरा गांव में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान अनंत सिंह समर्थकों के बीच भाषण देने के लिए मंच पर खड़े थे. मंच पर समर्थकों की संख्या ज्यादा होने के कारण अचानक लकड़ी का अस्थाई मंच टूट गया. मंच टूटते ही अफरा-तफरी मच गई और अनंत सिंह सहित कई लोग नीचे गिर पड़े.
बाल-बाल बचे बाहुबली विधायक
गनीमत रही कि इस हादसे में अनंत सिंह को कोई गंभीर चोट नहीं आई. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला और भीड़ से दूर सुरक्षित स्थान पर ले गए. इसके बाद वे अपनी गाड़ी में बैठकर अगले जनसंपर्क स्थल की ओर रवाना हो गए. उनके सुरक्षित होने की खबर सुनकर समर्थकों ने राहत की सांस ली.
चुनाव प्रचार के दौरान मोकामा में अनंत सिंह का मंच टूटा,धड़ाम से गिरे!#Bihar #AnantSingh pic.twitter.com/lBDKVn3XDa
— SOURAV RAJ (@souravreporter2) October 26, 2025
वायरल हो रहा हादसे का वीडियो
मंच टूटने का यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मोकामा सीट बिहार की सबसे चर्चित सीटों में से एक है, जहां अनंत सिंह इस बार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. इस घटना ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों पर है.
चुनावी दंगल में अनंत सिंह की चुनौती
अनंत सिंह जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आरजेडी से बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी हैं. इस हादसे के बावजूद अनंत सिंह का जनसंपर्क जारी है और चुनावी मैदान में उनकी रणनीति अब और चर्चा का विषय बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2025: खरना के मौके पर चिराग पासवान के घर पहुंचे सीएम नीतीश, ग्रहण किया प्रसाद