पटना की सड़कों पर दिखा अनंत सिंह का अनोखा अंदाज, लोगों को याद आए पुराने दिन; देखें VIDEO

Anant Singh Viral Video: मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने अलग अंदाज की वजह से चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पटना में अपने घर के बाहर काले घोड़े के साथ नजर आ रहे हैं.

Anant Singh unique style seen on the streets of Patna people remembered the old days watch video
Image Source: Social Media

Anant Singh Viral Video: मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने अलग अंदाज की वजह से चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पटना में अपने घर के बाहर काले घोड़े के साथ नजर आ रहे हैं.

वीडियो में वह घोड़े की लगाम पकड़कर उसे आदेश देते दिख रहे हैं. जैसे ही वह कहते हैं “चल”, घोड़ा चलने लगता है और “आगे बढ़” बोलने पर आगे बढ़ जाता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.

समर्थकों के बीच बना चर्चा का विषय

वीडियो में अनंत सिंह सफेद शर्ट, लोअर और काले चश्मे में दिख रहे हैं. उनके आसपास कई समर्थक खड़े हैं, जो इस पल को अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहे हैं. उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

घोड़ों के शौक के लिए मशहूर

अनंत सिंह को घोड़ों का बहुत शौक है. बताया जाता है कि उनके पास पहले कई घोड़े थे. सिर्फ घोड़े ही नहीं, उन्होंने एक समय अपने घर में अजगर और हाथी भी पाल रखे थे. यही वजह है कि उनका अंदाज बाकी नेताओं से अलग माना जाता है.

सोनपुर मेले की कहानी

उनसे जुड़ा एक पुराना किस्सा भी काफी मशहूर है. साल 2007 में लालू यादव का घोड़ा सोनपुर मेले में बिक्री के लिए आया था. अनंत सिंह उसे खरीदना चाहते थे, लेकिन सीधे खरीद नहीं पाए. बाद में उन्होंने एक किसान के जरिए वही घोड़ा खरीदवाया और मेले में उसके साथ नजर आए.

अलग अंदाज में विधानसभा पहुंचे

विधायक बनने के बाद भी उनका शाही अंदाज बना रहा. कई बार वह घोड़ा-बग्घी से विधानसभा पहुंचे, जिसमें लाइट और म्यूजिक भी लगा होता था. उनका यह अंदाज हमेशा चर्चा में रहा. पटना की सड़कों पर उन्हें पहले भी कई बार घोड़े पर सवारी करते देखा गया है. अब यह नया वीडियो सामने आने के बाद लोगों को उनके पुराने दिन याद आ गए हैं.

जेल से बाहर आने के बाद पहली चर्चा

हाल ही में दुलारचंद यादव हत्याकांड में उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली और 23 मार्च को वह जेल से बाहर आए. रिहाई के समय उनके समर्थकों की बड़ी भीड़ जुटी थी. बाहर आने के बाद यह उनका पहला वीडियो है, जिसने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है.

ये भी पढ़ें- ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? विदेश मंत्रालय ने बता दी पूरी सच्चाई