कौन है वो लड़का जिसके साथ जिम में वर्कआउट कर रहीं अनाया बांगर, VIDEO शेयर कर किया खुलासा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की संतान अनाया बांगर इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आने के बाद अनाया का झुकाव अब खेल के मैदान से हटकर फैशन, फिटनेस और ग्लैमर की दुनिया की ओर दिख रहा है.

Anaya Bangar Shared Gym Video with Siblling Video Viral
Image Source: Social Media

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की संतान अनाया बांगर इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आने के बाद अनाया का झुकाव अब खेल के मैदान से हटकर फैशन, फिटनेस और ग्लैमर की दुनिया की ओर दिख रहा है. सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता भी तेजी से बढ़ी है, जहां वह अपने नए प्रोजेक्ट्स और लाइफस्टाइल से जुड़ी झलकियां शेयर करती रहती हैं.

फिटनेस वीडियो ने खींचा ध्यान

हाल ही में अनाया ने सोशल मीडिया पर एक वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. वीडियो में अनाया जिम में पसीना बहाती नजर आती हैं और उनके साथ एक और शख्स भी एक्सरसाइज करता दिखाई देता है. इस वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर अनाया के साथ नजर आ रहा यह व्यक्ति कौन है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)

भाई के साथ दिखीं अनाया

इस सवाल का जवाब खुद अनाया ने अपने वीडियो के कैप्शन में दे दिया. उन्होंने बताया कि वर्कआउट के दौरान उनके साथ मौजूद शख्स उनका भाई अथर्व बांगर है. अथर्व भी क्रिकेट से जुड़ा रहा है और वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, ठीक अनाया की तरह. दिलचस्प बात यह है कि संजय बांगर अपने दौर में दाएं हाथ के बल्लेबाज थे, जबकि उनके दोनों बच्चे बाएं हाथ से बैटिंग करते हैं.

क्रिकेट से ग्लैमर तक का सफर

अनाया बांगर का सफर अब एक नए मोड़ पर है. क्रिकेट बैकग्राउंड से आने के बावजूद वह अब फिटनेस, फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें इस बात की ओर इशारा करती हैं कि आने वाले समय में वह इसी दिशा में और सक्रिय हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: वेन्यू विवाद पर बांग्लादेश का रुख साफ, भारत नहीं, पाकिस्तान में खेलेगा बांग्लादेश?