Justice Yashwant Verma News: जस्टिस वर्मा मामले में कमेटी का ऐलान

Announcement of committee in Justice Verma case

Judge Yashwant Verma Impeachment: हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ गंभीर आरोपों की जांच की प्रक्रिया अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को उनके खिलाफ प्राप्त महाभियोग नोटिस को स्वीकार करते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब न्यायमूर्ति वर्मा के आवास से नकदी से जुड़े संदेहास्पद साक्ष्य सामने आने के बाद न्यायपालिका और सरकार दोनों ही इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं.