iPhone 17 के बाद Apple देने जा रही यूजर्स को बड़ा सरप्राइज, इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये 3 नए प्रोडक्ट्स

Apple इस सप्ताह अपडेटेड Vision Pro हेडसेट, M5 चिपसेट वाला iPad Pro और 14 इंच का एंट्री-लेवल MacBook Pro पेश करने की योजना बना रही है.

Apple expected to launch iPad MacBook and Vision Pro this week details inside
Image Source: Freepik

Apple Devices: Apple एक बार फिर अपने ग्राहकों को चौंकाने के लिए तैयार है. iPhone 17 सीरीज़ के बाद अब कंपनी इस हफ्ते तीन दमदार प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है. एक नई रिपोर्ट के अनुसार, Apple इस सप्ताह अपडेटेड Vision Pro हेडसेट, M5 चिपसेट वाला iPad Pro और 14 इंच का एंट्री-लेवल MacBook Pro पेश करने की योजना बना रही है.

Vision Pro होगा पहले से ज्यादा फास्ट 

Apple का Vision Pro पहले से ही टेक्नोलॉजी जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है. अब इसका एक अपडेटेड वर्जन आने वाला है, जिसमें एक ज्यादा तेज़ प्रोसेसर और बेहतर फिटिंग के लिए आरामदायक स्ट्रैप दिए जाने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस डिवाइस का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हो चुका है, जो इसके जल्द लॉन्च का संकेत है.

Apple की अब तक की सबसे ताकतवर टैबलेट?

Apple के अपकमिंग iPad Pro में नया M5 चिपसेट मिलने वाला है, जो इसे पिछले जनरेशन के मुकाबले कहीं अधिक पावरफुल बना देगा. यह iPad प्रोफेशनल यूज़र्स के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो ग्राफिक्स डिज़ाइन, वीडियो एडिटिंग या हाई-एंड ऐप्स पर काम करते हैं.

MacBook Pro: नए दौर की शुरुआत

Apple इस बार 14 इंच के MacBook Pro का एंट्री-लेवल मॉडल भी लॉन्च कर सकता है, जिसमें नया M5 चिप होगा. यह डिवाइस उन यूज़र्स को टारगेट करेगा जो प्रोफेशनल काम के लिए एक परफॉर्मेंस बेस्ड लैपटॉप की तलाश में हैं, लेकिन हाई-एंड मॉडल्स का बजट नहीं रखना चाहते. रिपोर्ट्स के मुताबिक, M5 Pro और M5 Max चिपसेट वाले हाई-एंड MacBook Pro वेरिएंट्स (14 और 16 इंच) को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है क्योंकि इन चिप्स का बड़े स्तर पर उत्पादन अभी शुरू नहीं हुआ है.

कीमत को लेकर सस्पेंस बरकरार

फिलहाल Apple ने इन डिवाइसेज की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. लेकिन टेक इंडस्ट्री में यह चर्चा है कि Apple इस बार कीमतों को लेकर आक्रामक रणनीति अपना सकता है, खासकर Vision Pro और iPad Pro के लिए.

2025 में आएंगे और भी नए Apple प्रोडक्ट्स

Apple के प्रोडक्ट रोडमैप में और भी डिवाइसेज़ शामिल हैं. HomePod Mini, AirTag, Apple TV सेट-टॉप बॉक्स जैसे प्रोडक्ट्स पर अभी काम जारी है, लेकिन इन्हें इस हफ्ते लॉन्च नहीं किया जाएगा. इसके अलावा, iPad Air, एंट्री-लेवल iPad, M5 MacBook Air लाइनअप और iPhone 17e के नए वर्जन को अगले साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है. Apple दो नए एक्सटर्नल मॉनिटर पर भी काम कर रहा है, जिन्हें 2025 में किसी समय लॉन्च किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: WhatsApp चैट हो गई डिलीट तो न हों परेशान, चुटकियों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर, जानें पूरा प्रोसेस