अगर आप आईफोन खरीदने का मन बना रहे हैं और अच्छे ऑफर्स का इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए खुशखबरी लेकर आई है. Apple का प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 16 Pro Max अब Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. 2024 में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की कीमत में ₹24,000 तक की गिरावट आई है. ये फोन अपने शानदार डिजाइन, प्रोसेसर और कैमरे के साथ बाजार में छाया हुआ है.
iPhone 16 Pro Max की नई कीमत
जब iPhone 16 Pro Max 256GB वेरिएंट भारत में लॉन्च हुआ था, तब इसकी कीमत ₹1,34,900 थी. लेकिन अब Flipkart पर यह स्मार्टफोन ₹1,14,999 में लिस्ट किया गया है, यानी ₹24,000 की कीमत में भारी कटौती. साथ ही, अगर आप Flipkart पर Axis Bank या SBI Credit Card से भुगतान करते हैं, तो आपको ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है. इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर आप पुराने फोन के बदले ₹68,000 तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं.
डिजाइन और परफॉर्मेंस
iPhone 16 Pro Max में आपको टाइटेनियम का डिज़ाइन मिलता है, जो फोन को हल्का और मजबूत बनाता है. इसकी A18 Pro चिपसेट 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो भारी से भारी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को भी आसानी से हैंडल करता है. इसका प्रोसेसर बिना किसी हिचकिचाहट के रोजमर्रा के कार्यों से लेकर प्रोफेशनल कामों तक बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है. इसके अलावा, Apple के 5 साल तक OS अपडेट भी मिलते हैं, जो इस फोन को समय के साथ और भी बेहतर बनाते हैं.
डिस्प्ले और कैमरा
iPhone 16 Pro Max में आपको 6.9 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इसका डिस्प्ले बहुत ही नॉन-स्टॉप और स्मूथ अनुभव प्रदान करता है, चाहे आप गेम खेल रहे हों या वीडियो देख रहे हों.
इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है, जिससे आपको बेहतरीन फोटोग्राफी का अनुभव मिलेगा. इसके साथ ही, इसमें 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी है, जो अलग-अलग कोणों से शानदार फोटो खींचने में सक्षम हैं. फ्रंट कैमरा भी 12MP है, जो वीडियो कॉल्स और सेल्फी के लिए शानदार रिजल्ट देता है.
बैटरी और चार्जिंग फीचर्स
iPhone 16 Pro Max में 4685mAh की बैटरी दी गई है, जो एक दिन का बैकअप आसानी से दे सकती है. यह फोन 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे चार्जिंग का अनुभव और भी तेज और आसान हो जाता है.
ये भी पढ़ें: स्मार्टफोन बेचने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, वरना हो जाएगा बड़ा कांड, बाद में होगा पछतावा