इतना सस्ता कभी नहीं हुआ iPhone 17 Pro, यहां मिल रही छप्परफाड़ छूट, अभी चेक करें डील

iPhone 17 Pro: अगर आप iPhone 17 Pro खरीदने का सोच रहे हैं, तो अब आपके पास इसे सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है. हाल ही में लॉन्च हुआ यह प्रीमियम स्मार्टफोन अब Apple Store और Vijay Sales पर आकर्षक डील्स के साथ उपलब्ध है.

Apple iPhone 17 Pro Discount Offer on Apple Store and Vijay Sales
Image Source: Apple

iPhone 17 Pro: अगर आप iPhone 17 Pro खरीदने का सोच रहे हैं, तो अब आपके पास इसे सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है. हाल ही में लॉन्च हुआ यह प्रीमियम स्मार्टफोन अब Apple Store और Vijay Sales पर आकर्षक डील्स के साथ उपलब्ध है. इन ऑफर्स से इस महंगे फ्लैगशिप की कीमत और भी किफायती हो गई है, और वो भी बिना किसी समझौते के.

Apple Store पर मिल रही है जबरदस्त छूट

Apple ने iPhone 17 Pro के 256GB वेरिएंट को भारत में ₹1,34,900 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था, लेकिन अब इसे खरीदने पर आपको विभिन्न बैंक कार्ड्स पर ₹5,000 का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है. खासकर अगर आपके पास American Express, Axis Bank या ICICI Bank के कार्ड हैं, तो आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. यह डील ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही Apple Stores पर उपलब्ध है.

इसके अलावा, Apple का Trade-In प्रोग्राम भी इस डील को और आकर्षक बना रहा है. अगर आपके पास पुराना iPhone है, तो उसकी एक्सचेंज वैल्यू के हिसाब से आपको ₹64,000 तक का डिस्काउंट मिल सकता है. और हां, Apple अपने सर्विसेज को बढ़ावा देने के लिए तीन महीने तक Apple Music, Apple TV और Apple Arcade का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है.

Vijay Sales पर भी शानदार ऑफर्स

जो लोग ऑफलाइन शॉपिंग को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए Vijay Sales एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है. यहां आपको ICICI, SBI, और IDFC First Bank जैसे प्रमुख बैंक कार्ड्स पर ₹5,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा, Vijay Sales में नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प उपलब्ध है, जिससे आप iPhone 17 Pro को आसानी से किश्तों में खरीद सकते हैं.

iPhone 17 Pro क्यों है खास?

iPhone 17 Pro की कीमत भले ही ऊंची हो, लेकिन अगर आप प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, तो यह फोन बिलकुल सही है. इसमें 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz ProMotion सपोर्ट करता है. यह डिस्प्ले न सिर्फ स्मूद और ब्राइट है, बल्कि इसमें शानदार कलर एक्युरेसी भी है. फोन का साइज ऐसा है कि यह हाथ में भारी नहीं लगता और इसे एक हाथ से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो नया A19 Pro चिप इस फोन को बेहद पावरफुल बनाता है. बेहतर थर्मल डिजाइन और वेपर चेंबर की वजह से यह फोन गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग में भी ठंडा और स्मूद रहता है. इसके अलावा, iOS 26 के साथ आने वाली लंबी अपडेट्स की गारंटी इसे भविष्य के लिए भी एक मजबूत डिवाइस बनाती है.

कैमरा और बैटरी में अपग्रेड

iPhone 17 Pro में कैमरा और बैटरी के मामले में भी महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं. इस बार ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप दिया गया है, जो अब और भी ज्यादा एडवांस है. नया टेलीफोटो लेंस 4X ऑप्टिकल और 8X ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम देता है, जिससे आपको प्रो-लेवल फोटोग्राफी का अनुभव मिलता है. वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए ProRes सपोर्ट इस फोन को और भी खास बनाता है.

फ्रंट में 18MP का कैमरा बेहतर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस देता है. बैटरी लाइफ भी पहले से बेहतर हुई है, और यह फोन सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन चलने में सक्षम है. इसके साथ ही, 40W फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट इसे और भी प्रैक्टिकल बनाता है.

Samsung Galaxy S25 Ultra पर भी छूट

ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Samsung Galaxy S25 Ultra पर भी शानदार डिस्काउंट चल रहा है. इस स्मार्टफोन के 12 256GB वेरिएंट की असल कीमत ₹1,29,999 है, लेकिन इस पर 16% का डिस्काउंट मिलने के बाद अब यह ₹1,08,928 में उपलब्ध है. इसके अलावा, आप इस फोन को 3830 रुपये की EMI पर भी खरीद सकते हैं. यहां कई बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध हैं, जो फोन की कीमत को और भी किफायती बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: फोटो असली है या फिर AI-जेनरेटेड... Google Gemini के इस धांसू फीचर से करें पहचान, जानें डिटेल