Apple का बड़ा धमाका! iPhone Fold ही नहीं 2026 में लॉन्च होंगे इतने सारे प्रोडक्ट्स, जानें पूरी जानकारी

Apple अपने नए प्रोडक्ट्स को लेकर फिर से चर्चा में है. इस बार कंपनी 2026 में लॉन्च होने वाले अपने कुछ शानदार प्रोडक्ट्स के साथ दुनिया को चौंकाने के लिए तैयार है. अगर आप Apple के फोल्डेबल आईफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको खुशखबरी मिल सकती है.

Apple to launch 5 devices this year including a foldable iPhone smart home gadgets AR glasses
Image Source: Freepik

Apple अपने नए प्रोडक्ट्स को लेकर फिर से चर्चा में है. इस बार कंपनी 2026 में लॉन्च होने वाले अपने कुछ शानदार प्रोडक्ट्स के साथ दुनिया को चौंकाने के लिए तैयार है. अगर आप Apple के फोल्डेबल आईफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको खुशखबरी मिल सकती है, लेकिन इसके अलावा भी कंपनी कुछ और ऐसे उत्पाद लेकर आ रही है, जो टेक जगत में हलचल मचा सकते हैं. तो आइए जानते हैं Apple के आगामी प्रोडक्ट्स के बारे में, जो 2026 में लॉन्च हो सकते हैं.

2026 में आएगा पहला फोल्डेबल आईफोन

Apple के फोल्डेबल आईफोन का इंतजार अब खत्म होने वाला है. कंपनी इस साल सितंबर में फोल्डेबल फोन सेगमेंट में कदम रख सकती है. iPhone Fold बुक स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन में आएगा, जिसमें 7.8 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले होगा. इसके सबसे खास पहलू में से एक है कि फोल्ड होने पर स्क्रीन में कोई क्रीज नहीं दिखाई देगी. यह टाइटैनियम फ्रेम के साथ आएगा और इसकी मोटाई फोल्ड होने पर 9-9.5mm के बीच रहेगी. इसके अलावा, 2026 में और भी iPhones लॉन्च हो सकते हैं, जैसे iPhone 17e, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, और iPhone Air 2, जो अलग-अलग फीचर्स के साथ दस्तक दे सकते हैं.

Apple की सस्ती मैकबुक

Windows लैपटॉप्स को कड़ी टक्कर देने के लिए, Apple एक नई एंट्री-लेवल मैकबुक पर काम कर रहा है. यह मैकबुक एयर से भी सस्ती होगी और इसमें 13 इंच का डिस्प्ले हो सकता है. इसकी पॉवर A18 Pro चिपसेट से मिलेगी, जो इसे तेज और बेहतर बनाएगी. इस सस्ती मैकबुक का उद्देश्य उन यूजर्स को टार्गेट करना है जो महंगे MacBook की बजाए किफायती विकल्प चाहते हैं.

स्मार्ट चश्मे की दिशा में Apple का कदम

Meta की तरह Apple भी स्मार्ट चश्मों पर काम कर रहा है. इन स्मार्ट ग्लासेस में डिस्प्ले नहीं होगा, लेकिन इसमें बिल्ट-इन स्पीकर्स, कैमरा, AI वॉयस कंट्रोल, और हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर मिलेंगे. दूसरी जनरेशन में इन चश्मों में डिस्प्ले भी जोड़ा जा सकता है. यह चश्मे visionOS पर काम करेंगे और 2026 के अंत तक लॉन्च हो सकते हैं. यह स्मार्ट ग्लासेस Apple के लिए एक नई दिशा में कदम रखने जैसा होगा, जो बहुत से उपयोगकर्ताओं को आकर्षित कर सकते हैं.

Apple का नया होम हब

Apple स्मार्ट होम डिवाइस को लेकर भी नई पहल कर रहा है. कंपनी एक नया होमपैड स्टाइल डिवाइस लाने की योजना बना रही है, जिसमें 7 इंच का डिस्प्ले, A18 चिपसेट, और बिल्ट-इन कैमरा और स्पीकर होंगे. यह डिवाइस स्मार्ट होम डिवाइसेस को कंट्रोल करने के लिए एक हब के रूप में काम करेगा. Apple इस डिवाइस को गूगल के नेस्ट हब और अमेजन के इको शो जैसी स्मार्ट होम प्रणालियों से मुकाबला करने के लिए लॉन्च करेगा.

नया स्टूडियो डिस्प्ले

Apple 2026 में एक नया और बेहतरीन एक्सटर्नल मैक डिस्प्ले लॉन्च कर सकता है, जिसमें 27 इंच का miniLED डिस्प्ले होगा. इसके साथ-साथ, वर्तमान में इस्तेमाल हो रही A13 बायोनिक चिप की जगह A19 Pro चिप को शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा, Apple एक नया MacBook Pro भी लॉन्च करेगा, जिसमें M6 चिपसेट और एक नया डिज़ाइन मिलेगा, जिससे उपयोगकर्ताओं को बेहतर प्रदर्शन और शानदार अनुभव मिलेगा.

ये भी पढ़ें: भारत में होने वाली है 'Apple Pay' की एंट्री, मिलेगा 'Tap to Pay' फीचर, जानें कैसे होगा फायदा?