PM Internship Scheme 2025: देश के युवाओं के लिए रोजगार और व्यावहारिक प्रशिक्षण का बड़ा अवसर लेकर आई है केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 की शुरुआत. इस योजना का उद्देश्य 21 से 24 वर्ष की उम्र के युवाओं को पेशेवर माहौल में काम करने का अनुभव देना और उनके करियर को मजबूती प्रदान करना है. पूरे देश में 1.25 लाख युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिये काम करने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी योग्यता और कौशल दोनों निखरेंगे.
24 अलग-अलग क्षेत्र और 549 कंपनियां
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत तेल, गैस, ऊर्जा, यात्रा, हॉस्पिटैलिटी, ऑटोमोटिव, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं समेत कुल 24 विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. इस योजना में देश की 549 प्रमुख कंपनियां भाग ले रही हैं, जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, तेल और प्राकृतिक गैस निगम, इन्फोसिस जैसी बड़ी नाम शामिल हैं. यह योजना युवाओं को रोजगार के नए रास्ते खोलने में सहायक साबित होगी.
आवेदन और चयन की प्रक्रिया
9 जनवरी से शुरू हुए दूसरे चरण में 2.14 लाख से ज्यादा युवा उम्मीदवारों ने कुल 4.55 लाख आवेदन भेजे. इन आवेदनों में से कंपनियों ने 72,000 युवाओं को इंटर्नशिप के प्रस्ताव दिए, जिनमें से लगभग 22,800 उम्मीदवारों ने इन प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया है. चयनित युवाओं को 5,000 रुपये मासिक वजीफा और 6,000 रुपये की एक बार आर्थिक सहायता भी मिलेगी, जो उनकी आर्थिक मजबूती के लिए सहायक है.
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता और प्रक्रिया
इस योजना में आवेदन करने वाले उम्मीदवार वर्तमान में बेरोजगार होना चाहिए और उनकी पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी जरूरी हैं:
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी, शिक्षा और बैंक विवरण भर सकते हैं. इसके बाद इंटर्नशिप सेक्शन में जाकर अपनी पसंद के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: अब मोबाइल ही नहीं, कार और स्मार्टवॉच से भी कर पाएंगे UPI पेमेंट, RBI गवर्नर का बड़ा ऐलान