देसी चैटिंग ऐप Arattai का धमाका! 3 दिन में यूजर बेस 100 गुना बढ़ा, जानें इसकी खास बातें

Arattai Messenger: क्या आपने कभी सोचा है कि एक छोटा-सा तमिल शब्द 'अरट्टई' कैसे व्हाट्सएप जैसे दिग्गज को चुनौती दे सकता है? जोहो कॉर्पोरेशन का यह स्वदेशी मैसेजिंग ऐप बाजार में आते ही धूम मचा रहा है, और वो भी इतनी तेजी से कि कंपनी के सर्वर हांफ रहे हैं.

Arattai Messenger a WhatsApp alternative sees 100x user surge in 3 days key details here
Image Source: Social Media

Arattai Messenger: क्या आपने कभी सोचा है कि एक छोटा-सा तमिल शब्द 'अरट्टई' कैसे व्हाट्सएप जैसे दिग्गज को चुनौती दे सकता है? जोहो कॉर्पोरेशन का यह स्वदेशी मैसेजिंग ऐप बाजार में आते ही धूम मचा रहा है, और वो भी इतनी तेजी से कि कंपनी के सर्वर हांफ रहे हैं. सिर्फ तीन दिनों में दैनिक साइन-अप्स 3,000 से उछलकर 3.5 लाख हो गए यानी 100 गुना ग्रोथ. एप स्टोर पर नंबर वन की जगह पकड़ चुका यह ऐप अब गोपनीयता प्रेमियों का नया पसंदीदा बन रहा है. 

तीन दिनों में 100 गुना उछाल

जोहो के को-फाउंडर और सीईओ श्रीधर वेम्बू ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस आश्चर्यजनक ग्रोथ का राज खोला. उन्होंने लिखा, “हमने केवल 3 दिनों में Arattai पर 100 गुना ट्रैफिक वृद्धि देखी है (जहां नए साइन-अप 3,000 प्रतिदिन से बढ़कर 3.5 लाख प्रतिदिन तक पहुंच गए). हम इमरजेंसी बेसिस पर और अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर जोड़ रहे हैं, ताकि आने वाले समय में संभावित 100x पीक सर्ज को संभाला जा सके. यही है एक्सपोनेंशियल ग्रोथ का असर.” 

Arattai क्या है? 

Arattai जिसका मतलब तमिल में 'कैजुअल चैट' है जोहो का एक मेड-इन-इंडिया मैसेजिंग ऐप है, जो 2021 में एक साइड प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च हुआ था. शुरू में इसे एक प्रयोग माना गया, लेकिन अब यह मुख्यधारा में धमाल मचा रहा है. स्पायवेयर-फ्री होने का दावा करते हुए, यह ऐप चैटिंग, वॉयस नोट्स, इमेज-वीडियो शेयरिंग, ग्रुप चैट्स और ब्रॉडकास्ट चैनल्स जैसी सुविधाएं देता है. जोहो का फोकस है भारत के लिए बनाया गया ऐप, जो ग्लोबल जायन्ट्स की नकल नहीं, बल्कि बेहतर विकल्प है. 

Arattai के फीचर्स

Arattai में व्हाट्सएप जैसे बेसिक फीचर्स तो हैं ही टेक्स्ट, मीडिया शेयरिंग, एन्क्रिप्टेड ऑडियो-वीडियो कॉल्स, मल्टी-डिवाइस सपोर्ट लेकिन यह एंड्रॉयड टीवी इंटीग्रेशन जैसी अनोखी चीजें भी जोड़ता है. सबसे बड़ा प्लस पॉइंट? जोहो यूजर्स के डेटा को मॉनेटाइज नहीं करेगा, जो प्राइवेसी-फर्स्ट अप्रोच को मजबूत बनाता है. लो-एंड डिवाइस और स्लो नेटवर्क पर भी स्मूथ रनिंग का दावा है, जो भारत के ग्रामीण इलाकों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है. 

व्हाट्सएप को टक्कर? 

भारत में व्हाट्सएप के 500 मिलियन यूजर्स के सामने Arattai का सफर आसान नहीं. अभी चैट्स में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन नहीं है (हालांकि 'सीक्रेट चैट' में उपलब्ध), जो इसे मजबूत चैलेंजर तो बनाता है, लेकिन फुल रिप्लेसमेंट नहीं. फिर भी, 'आत्मनिर्भर' की हवा में यह तेजी से बढ़ रहा है. जोहो जल्द ही बड़ा मार्केटिंग कैंपेन लाने की प्लानिंग कर रहा है, और वेम्बू का कहना है कि पब्लिक कंपनी होने पर ऐसा प्रोजेक्ट मुश्किल होता. 

Arattai के पांच जबरदस्त फीचर

1. ऑनलाइन मीटिंग शेड्यूलिंग का जादू

व्हाट्सएप सिर्फ कॉल तक सीमित है, लेकिन Arattai में मीटिंग शेड्यूल करें, को-होस्ट ऐड करें और टाइमजोन सेट करें—यह इसे प्रोडक्टिविटी टूल बना देता है, खासकर वर्क-फ्रॉम-होम वालों के लिए.

2. एंड्रॉयड टीवी पर चैटिंग का मजा

Arattai का एक और यूनिक फीचर है इसका Android TV सपोर्ट. यानी यूजर इसे बड़े स्क्रीन पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. WhatsApp अभी तक टीवी पर ऑफिशियल सपोर्ट नहीं देता, जिससे Arattai यूजर्स को एक एडवांस्ड एक्सपीरियंस मिलता है.

3. स्लो नेट पर भी सुपर स्मूथ परफॉर्मेंस

जोहो का दावा है कि 8 किलोबिट्स/सेकंड नेटवर्क पर भी यह ऐप फटाफट चलेगा. छोटे शहरों और गांवों के यूजर्स के लिए यह वरदान है, जहां व्हाट्सएप अक्सर लटक जाता है. 

4. चैनल्स और स्टोरीज का धमाकेदार मिक्स

WhatsApp पर जहां सिर्फ स्टेटस अपडेट फीचर है, वहीं Arattai चैनल्स और स्टोरीज का कॉम्बिनेशन देता है. इससे न सिर्फ यूजर अपना अपडेट शेयर कर सकते हैं, बल्कि बड़े पैमाने पर ब्रॉडकास्टिंग भी कर सकते हैं.

5. मल्टी-प्लेटफॉर्म की आजादी

Arattai Windows, macOS और Linux जैसे सभी बड़े प्लेटफॉर्म पर सपोर्ट करता है. साथ ही, डिवाइस पेयरिंग भी काफी आसान है. जबकि WhatsApp अभी Linux पर आधिकारिक सपोर्ट नहीं देता. इस वजह से Arattai प्रोफेशनल्स और टेक-सेवी यूजर्स के लिए ज्यादा लचीला विकल्प बन जाता है.

ये भी पढ़ें: मोबाइल चोरी की सता रही चिंता? अब Sanchar Saathi App से मिलेगी सुरक्षा और राहत! जानें कैसे