WhatsApp Vs Arattai: भारत के डिजिटल कम्युनिकेशन मार्केट में एक दिलचस्प मुकाबला शुरू हो चुका है एक ओर है दुनियाभर में राज कर रहा WhatsApp, और दूसरी ओर भारत में तेजी से पॉपुलर हो रहा देसी ऐप Arattai, जिसे Zoho ने बनाया है. Arattai इन दिनों ऐप स्टोर की सोशल नेटवर्किंग कैटेगरी में टॉप पर ट्रेंड कर रहा है और सिर्फ 3 दिन में इसे 100 गुना ज्यादा यूज़र इंगेजमेंट मिला है. लेकिन सवाल यह है कि क्या यह WhatsApp को टक्कर दे पाएगा?
कहां से आया Arattai?
Arattai एक तमिल शब्द है जिसका मतलब होता है “कैजुअल चैट.” इसे Zoho कंपनी ने भारत की आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत बनाया है. यह ऐप खास तौर पर भारतीय यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें हल्का इंटरफेस, भारतीय भाषाओं का सपोर्ट, और कम नेटवर्क पर बेहतर परफॉर्मेंस जैसी खूबियां हैं.
भाषा और यूज़र इंटरफेस
Arattai में 16 भाषाओं का सपोर्ट करती हैं, जिसमें तमिल, तेलुगु, जापानी, तुर्की जैसी भाषाएं शामिल हैं. स्लो नेटवर्क और लो-एंड डिवाइसेज़ पर भी अच्छा परफॉर्म करता है. वहीं WhatsApp में 60 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध हैं. यह ग्लोबल यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया. यह भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग ऐप है. इंटरफेस और लोकल भाषाओं के लिहाज से Arattai देसी यूज़र्स के लिए ज्यादा कस्टमाइज़्ड है.
प्राइवेसी और सिक्योरिटी
WhatsApp चैट्स और कॉल्स पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन देता है, लेकिन Meta की डेटा पॉलिसी पर अक्सर सवाल उठते हैं. वहीं Arattai वॉइस और वीडियो कॉल्स एन्क्रिप्टेड हैं, टेक्स्ट चैट पूरी तरह नहीं. लेकिन Zoho का दावा है कि वे यूज़र्स का डेटा विज्ञापन में इस्तेमाल नहीं करते और सर्वर भारत में हैं. अगर आप डेटा प्राइवेसी को लेकर बहुत सजग हैं, तो Arattai एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
कॉलिंग और ग्रुप फीचर्स में कौन बेहतर?
Arattai में HD कॉलिंग, 1000 मेंबर तक ग्रुप चैट और चैनल फीचर्स उपलब्ध है. वहीं WhatsApp में शानदार कॉलिंग क्वालिटी, 1024 मेंबर्स तक ग्रुप चैट, मैसेज पिन, एडमिन कंट्रोल्स हैं. ऐसे में दोनों ऐप्स कॉलिंग और ग्रुप्स में मजबूत हैं, लेकिन WhatsApp के पास थोड़ा ज़्यादा एडवांस फीचर्स हैं.
फाइल शेयरिंग और स्टोरीज़
Arattai में 1GB तक की फाइल शेयरिंग, स्टोरी फीचर है. वहीं दूसरी तरफ WhatsApp में 2GB तक की फाइल शेयरिंग, पॉपुलर “Status” फीचर है. WhatsApp यहां थोड़ा आगे है, लेकिन Arattai भी पीछे नहीं है.
प्रोडक्टिविटी टूल्स
Arattai का “Pocket” फीचर जो नोट्स, फोटो और फाइल्स सेव करने में मदद करता है, साथ ही मीटिंग शेड्यूलिंग भी संभव है. WhatsApp में “Chat with Yourself” फीचर है. साथ ही WhatsApp Business वर्ज़न से आप पेमेंट्स और प्रोडक्ट कैटलॉग बना सकते हैं. बिजनेस के लिहाज से WhatsApp मजबूत है, लेकिन Arattai का पॉकेट फीचर काफी क्रिएटिव है.
ये भी पढ़ें: WhatsApp पर अब ये काम हो जाएंगे आसान, एक साथ आए कई धमाकेदार अपडेट्स, जानें डिटेल्स