लंदन कॉन्सर्ट में छाया 'अरिजीत फीवर', सैयारा गाना गाकर बना दिया सबको अपना दिवाना; देखें VIDEO

भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे प्रिय गायकों में शुमार अरिजीत सिंह ने एक बार फिर अपनी आवाज़ से दुनियाभर के श्रोताओं को चौंका दिया है. इस बार मौका था लंदन के टॉटेनहैम हॉटस्पर स्टेडियम में आयोजित एक मेगा कॉन्सर्ट का, जहां अरिजीत ने अचानक से सुपरहिट ट्रैक ‘सैयारा’ की प्रस्तुति देकर सबको हैरत में डाल दिया.

Arijit singh sings saiyaara song in a london concert shares a video
Image Source: Social Media

भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे प्रिय गायकों में शुमार अरिजीत सिंह ने एक बार फिर अपनी आवाज़ से दुनियाभर के श्रोताओं को चौंका दिया है. इस बार मौका था लंदन के टॉटेनहैम हॉटस्पर स्टेडियम में आयोजित एक मेगा कॉन्सर्ट का, जहां अरिजीत ने अचानक से सुपरहिट ट्रैक ‘सैयारा’ की प्रस्तुति देकर सबको हैरत में डाल दिया.

‘सैयारा’, जो कि मूल रूप से कश्मीरी गायक फहीम अब्दुल्ला की आवाज़ में रिकॉर्ड हुआ था, अब अरिजीत के सुरों में एक नया रंग लेकर आया. यह गीत हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सैयारा’ का टाइटल ट्रैक है, जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए.

जब अरिजीत ने मंच पर छेड़ा ‘सैयारा’ का सुर

कॉन्सर्ट की शुरुआत अरिजीत के लोकप्रिय गीतों से हुई  ‘केसरिया’, ‘बुल्लेया’, ‘मस्त मगन’ और ‘कबीरा’ जैसे ट्रैक्स पर स्टेडियम गूंज उठा. लेकिन माहौल में असली जादू उस वक्त घुला, जब उन्होंने बगैर किसी पूर्व घोषणा के ‘सैयारा’ गाना शुरू कर दिया.

लाइव परफॉर्मेंस में अरिजीत ने इस गाने को एक रेट्रो टच के साथ पेश किया. जैसे ही सुर छेड़े गए, दर्शकों की तालियों और सीटियों से पूरा स्टेडियम गूंज उठा. लोगों ने फोन कैमरे ऑन कर लिए और सोशल मीडिया पर इसके वीडियो धड़ाधड़ शेयर होने लगे.

  • गाने की टीम और म्यूजिक डिटेल्स
  • मूल गायक: फहीम अब्दुल्ला 
  • संगीतकार: तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला, अर्सलान निज़ामी
  • गीतकार: इरशाद कामिल

फैन्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया

हालांकि ज़्यादातर श्रोताओं ने अरिजीत के इस अंदाज़ की जमकर तारीफ की, लेकिन कुछ को उनका वर्जन उतना प्रभावशाली नहीं लगा. एक यूजर ने लिखा, “अरिजीत सैयारा = रोंगटे खड़े हो गए!” वहीं किसी ने कहा, “भाई ने जैसे खुद गाना लिखा हो, वैसे गा डाला.” जबकि कुछ नेटिज़न्स ने कमेंट किया, “इस बार कनेक्ट नहीं कर पाया अरिजीत से, शायद बैकग्राउंड स्कोर ने मूड खराब किया.”

अरिजीत और मोहित सूरी: एक दशक पुरानी साझेदारी

अरिजीत सिंह और निर्देशक मोहित सूरी की जोड़ी ने मिलकर कई ऐसे रोमांटिक और इमोशनल ट्रैक दिए हैं जो आज भी श्रोताओं के दिलों में बसे हुए हैं. उनके चर्चित गानों में शामिल हैं. ‘फिर मोहब्बत’ — मर्डर 2 (अरिजीत का बॉलीवुड डेब्यू). ‘तुम ही हो’, ‘चाहूं मैं या ना’, ‘हम मर जाएंगे’ — आशिकी 2, ‘हमदर्द’ — एक विलेन, ‘हमारी अधूरी कहानी’ — टाइटल ट्रैक, ‘फिर भी तुमको चाहूंगा’ हाफ गर्लफ्रेंड, और अब ‘धुन’ — सैयारा.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में एंटरटेनमेंट का नया डोज़, वाइल्ड कार्ड एंट्री की तैयारी शुरू, शहनाज़ गिल से है खास कनेक्शन