Arjun Rampal Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर छा गई है, लेकिन इसके साथ ही फिल्म के एक सीन ने दर्शकों के दिलों को भी हिला दिया है. अर्जुन रामपाल, जिन्होंने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है, ने हाल ही में 26/11 के हमले पर फिल्माए गए सीन को लेकर अपनी भावनाएं साझा की हैं.
इस सीन में रणवीर का किरदार हमजा अली मजारी सदमे में है, वहीं अर्जुन, अक्षय खन्ना और बाकी किरदार मिशन की सफलता का जश्न मनाते नजर आते हैं. इस दृश्य ने न सिर्फ फिल्म की गहराई बढ़ाई, बल्कि दर्शकों को भी उस दर्द और हकीकत से रूबरू कराया.
अर्जुन रामपाल का इमोशनल नोट
फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अर्जुन रामपाल भावुक होते नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह इस सफलता के लिए तैयार नहीं थे और पूरी टीम को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा, "लेडीज एंड जेंटलमेन, हम इसके लिए तैयार नहीं थे. धुरंधर को आप सबने जो प्यार, सपोर्ट और अपनापन दिया है, उसके लिए दिल से धन्यवाद."
अर्जुन ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा कि यह फिल्म उनके जुनून और विज़न की वजह से इतनी खास बन पाई. उन्होंने लिखा, "हर किरदार, उनकी रिसर्च, लुक और अंदाज, सब कमाल का था. फिल्म के दौरान इतना प्रेशर होने के बावजूद नेगेटिविटी कभी नहीं आई. धन्यवाद बॉइया, लव यू." सिनेमैटोग्राफर विकास नॉलखा की तारीफ करते हुए अर्जुन ने कहा, "तुम क्रिएटिविटी में खतरनाक हो. तुम्हारे साथ और काम करने का इंतजार नहीं कर सकता."
टीम और सह-कलाकारों का शुक्रिया
अर्जुन ने अपनी पोस्ट में बाकी टीम, मेकअप, कास्टिंग, प्रोडक्शन और संगीत को भी धन्यवाद कहा. उन्होंने अपने को-स्टार्स को अलग से सराहा,
26/11 सीन की वायरल प्रतिक्रिया
फिल्म का 26/11 अटैक सीन दर्शकों के लिए भावुक करने वाला रहा. जहां अर्जुन-अक्षय और बाकी किरदार मिशन की सफलता पर जश्न मनाते हैं, वहीं रणवीर चुपचाप उस दर्द को महसूस करते हैं. उनकी आंखों में साफ तौर पर डर और सदमा दिखता है. सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, और फैंस अर्जुन रामपाल की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
धुरंधर का बॉक्स ऑफिस धमाका
धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में भारत में फिल्म ने 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है और मंगलवार को सोमवार से भी ज्यादा कलेक्शन हुआ.
यह भी पढे़ं- प्लेन में बेहोश हुंई नीलम कोठारी, किसी क्रू ने नहीं की मदद; भड़कीं और सोशल मीडिया पर किया पोस्ट